फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight and a half lakh rupees, jewelery stolen from Mangalamukhi's house

Shamli News: मंगलामुखी के घर से साढ़े आठ लाख रुपये, जेवरात चोरी

Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eight and a half lakh rupees, jewelery stolen from Mangalamukhi's house
शामली बडी माता मंदिर रोड पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते मंगला मुखी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में गऊशाला रोड पर मंगलामुखी के घर से साढे़ आठ लाख रुपये, 20 तोला सोना और हीरे की दो अंगूठी चोरी हो गई। मंगलामुखी ने अपने शिष्य पर चोरी का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ी माता गऊशाला रोड निवासी अजीम उर्फ बॉबी मंगलामुखी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने एक अन्य शिष्य परी ठाकुर निवासी गऊशाला रोड शामली को देवबंद लेने चला गया था। घर पर उसका एक अन्य शिष्य किरण उर्फ राजा निवासी मोहल्ला श्यामनगर थाना लिसाढ़ी गेट मेरठ अपने भाई फरमान उर्फ बिजली के साथ घर पर ही मौजूद थे। उनके साथ ढोलक बजाने वाला लड़का गुलजार निवासी मुरादनगर का भी था। जब वह लौटा तो सीसीटीवी कैमराें के तार कटी हुई है। उन्हें संदेह हुआ और अंदर कमरे में जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और अलमारी खुली थी। मंगलामुखी के मुताबिक अलमारी में रखे आठ लाख, 50 हजार रुपये नकद, स्टील के डिब्बे में रखी सोने की ज्वैलरी लगभग 20 तोले व दो हीरे की अंगूठी गायब मिली। घर में मौजूद शिष्य से पूछा तो उसने बताया कि किरण उर्फ राजा उन्हें डरा धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर सामान चोरी करके ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed