फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid-ul-Fitr today, will close watch

ईद उल फितर आज, रहेगी कड़ी चौकसी

Thu, 07 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 07 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr today, will close watch
eid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ईद उल फितर का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कस्बों में ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। जिले में बाहर से भी पुलिस बल बुलाया गया है, जिसकी ड्यूटी ईद की नमाज के दौरान लगाई गई है। 
विज्ञापन


जिले में ईदगाह और मस्जिदों सहित करीब 82 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। सर्वाधिक भीड़ ईदगाह पर इकट्ठा होती है, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन का फोकस भी ईदगाह के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण, एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाहर से आए फोर्स की तैनाती  कर दी गई है। ईद पर स्थानीय स्तर पर  सभी थानाध्यक्षों और सीओ को अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश   दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स तैनाती की स्थिति 
जिले में 135 कांस्टेबल और एक सीओ बाहर से आए हैं। इसके अलावा 150 प्रशिक्षु कांस्टेबल हैं, जिनमें से 50 शामली, 50 कांधला और 50 की तैनाती कैराना में की जाएगी। चार कंपनी पीएसी के जवान शामली, कैराना, कांधला और थानाभवन सहित मुख्य स्थानों पर तैनात रहेंगे। 

तीन घंटे रहेगा रूट डायवर्जन 
शामली में पानीपत रोड पर ईदगाह है, जिससे नमाज अदा करने वाले अकीदतमंद सड़क तक आ जाते हैं। वहीं, कैराना में भी जामा मस्जिद से मुख्य मार्ग तक नमाज पढ़ने वालों की भीड़ रहती है। इस लिहाज से पानीपत खटीमा हाईवे पर सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक रूट डायवर्जन रखा गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की  आवाजाही नहीं होगी।

डीएम और एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण
शामली/कांधला/झिंझाना/थानाभवन। डीएम सुजीत कुमार और एसपी विजय भूषण ने शामली तथा कांधला की ईदगाह पर पहुंचकर सुरक्षा और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। 

बुधवार सुबह करीब दस बजे जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने कैराना रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका शामली के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया।

इसके बाद कांधला ईदगाह स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वहां पर मिली खामियां दूर करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईदगाह के नजदीक बाल्मीकि बस्ती में रहने वाले पशु पालक ईद के दिन नमाज के समय अपने पशुओं को बाहर न निकलने दें। ईदगाह के पास ही पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश नगर पालिका के कर्मचारियों को दिए।

वहीं, झिंझाना में भी डीएम, एसपी ने चेयरमैन हाजी सरफराज खां, एसडीएम ऊन अवधेश सिंह, थाना प्रभारी बीपी सिंह ने करनाल हाईवे स्थित ईदगाह स्थल का निरीक्षण किया। ईदगाह के मोहतमीम यूसुफ कुरैशी ने बताया की सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। उधर, थानाभवन में डीएम ने थानाभवन में ईदगाह पर पहुंचकर सुरक्षा तथा अन्य इंतजामों का जायजा लिया। डीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि ईदगाह के आसपास साफ सफाई दुरुस्त रहनी चाहिए। वहीं नगर में पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था के साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कराने को कहा गया।



ईदगाह का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। डीएम और पुलिस अधीक्षक ने ऊन ईदगाह का निरीक्षण किया तथा ईद की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम सुजीत कुमार और एसपी विजय भूषण ने ईद के मद्देनजर ऊन स्थित ईदगाह में व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

डीएम ने अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कासिम अंसारी को निर्देश दिया कि ईदगाह के आसपास  साफ सफाई कराकर कली चूना डलवा दें। इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। पानी के साथ बिजली की भी सही व्यवस्था रहे। वहीं, एसपी ने सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती को ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने के आदेश दिए। 


इस दौरान एसडीएम अवधेश सिंह, तहसीलदार मदनलाल राठौर, नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि अशोक कुमार भी मौजूद रहे। 

साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान
जलालाबाद। ईद के मद्देनजर सीओ भूषण वर्मा और एसओ नीरज कुमार ने पालिका प्रशासन के साथ रेलवे रोड स्थित ईदगाह और मस्जिदों का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि मस्जिदों  के आसपास साफ सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था रखी जाए। कोई संदिग्ध नजर आए तो उसे हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जाए। ईदगाह कमेटी के नसीम अहमद ने बताया कि जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे। ईदगाह में सुबह 9 बजे और मौलवियों वाली मस्जिद और मदरसे वाली मस्जिद में 8:30 ईद की नमाज अदा की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed