फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid prayers today

आज होगी ईद की नमाज

Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers today
शामली में कैराना रोड पर स्थित ईदगाह। - फोटो : अमर उजाला
शामली। ईद की नमाज शनिवार को अदा की जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह और मस्जिदों में साफ सफाई करा दी गई है। ईदगाह के आसपास कली और चूना का छिड़काव हो गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा होगी। जिला प्रशासन ने ईद के त्योहार पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से प्रत्येक ईदगाह और मस्जिद के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी है। प्रत्येक मस्जिद पर दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं, जबकि ईदगाह पर एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल, चार होमगार्ड की तैनाती की गई है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि ईद की नमाज के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। इसके अलावा शामली, कैराना, झिंझाना, कांधला, थानाभवन और जलालाबाद में पीएसी की तैनाती भी की गई है। उधर, जिला प्रशासन ने प्रत्येक थाना स्तर पर एक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति व साफ सफाई के लिहाज से नगर पालिका कर्मी, तो बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम के कर्मी भी प्रत्येक थाना स्तर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ईद के मद्देनजर बिजली, पानी और साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट डालता है, तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन ईद की नमाज के दौरान सुबह सात बजे से नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। वहीं, कैराना रोड पर ईदगाह के आसपास दोनों छोर पर इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आ जा सकेंगे। विजय चौक और दूसरी तरफ कैराना रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।
शामली में ईद की नमाज का वक्त ईदगाह सुबह 08:00 बजे मस्जिद कुरैशियान 07:00 बजे तिमरशाह मदरसा 08:15 बजे मस्जिद सलेक विहार 08:30 बजे मस्जिद सरवर पीर 07:30 बजे फातमा मस्जिद 08:15 बजे मस्जिद गढ़ी वाली 08:30 बजे कैराना में ईद की नमाज का वक्त ईदगाह सुबह 08:00 बजे जामा मस्जिद सुबह 08:30 बजे शिया जामा मस्जिद सुबह 09:00 बजे अड्डे वाली मस्जिद 07:15 बजे मदरसा इसातुल इस्लाम 09.30 बजे मदरसा इशातुल इस्लाम 09:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed