फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Efforts will be made to change the face of government schools

हमारे प्रधानजी ... गांव का विकास कराना प्राथमिकता

Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to change the face of government schools
सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने की होगी कोशिश
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। ऊन ब्लाक के गांव भाट्टू की निर्वाचित प्रधान कोमल का कहना है कि गांव के विकास के लिए सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कराया जाएगा। स्कूलों में शौचालय का निर्माण कराना प्राथमिकता है। पौधरोपण कराकर क्षेत्र को हरा भरा बनाया जाएगा। इसके अलावा गांव में साफ-सफाई, अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं व बालिकाओं को रोजगार मुहैया कराना, पात्र लोगों के ब्लॉक व जिला स्तर की सभी योजनाओं का लाभ दिलाना है। गांव में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, गरीब लोगों का राशन कार्ड बनवाएं जाएंगे। गांव में खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कराना और मनरेगा के तहत रोजगार की कोशिश करूंगी।
ग्राम प्रधान परिचय
नाम: कोमल
शिक्षा: - इंटर
कार्य: गृहिणी
राजनीतिक पृष्ठभूमि: ग्राम प्रधान कोमल ने पहली बार चुनाव लड़ा। उनके पति गुलशन बावरा के बाबा के बड़े भाई डॉ. जीएस विनोद मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से लगातार दो बार 1989 व 1991 में विधायक चुने गए।
विज्ञापन

गांव के बारे में...
शामली मार्ग पर स्थित गांव भाट्टू की आबादी लगभग 4200 है, जिसमें लगभग 2125 मतदाता है। गांव में गुड़-शक्कर का कारोबार होता है। गुड़ की कई तरह की वैरायटी तैयार की जाती है, जिसकी सप्लाई पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड आदि राज्यों में होती है। गांव में पानी की निकासी, सड़क व पेयजल आदि समस्याएं है, जिनका समाधान कराने का भरोसा ग्राम प्रधान ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed