{"_id":"60d8c1b98ebc3e348d21cf6f","slug":"efforts-in-both-the-camps-to-garner-majority-shamli-news-mrt5447669152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमत जुटाने के लिए दोनों खेमों में जोर अजमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुमत जुटाने के लिए दोनों खेमों में जोर अजमाइश
विज्ञापन
शामली। निर्दलीय सदस्य की भूमिका ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प बनता जा रहा है। अध्यक्ष पद की जीत के लिए दस जिला पंचायत सदस्यों का बहुमत जुटाने के लिए भाजपा और रालोद-सपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर आए निर्दलीय का महत्व बढ़ गया है।
19 जिला पंचायत सदस्यों के बोर्ड में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने वार्ड 14 से जीत कर मधु गुर्जर, सपा-रालोद ने संयुक्त प्रत्याशी के रुप में वार्ड नंबर एक की सदस्य अंजलि अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए जीत के लिए दस जिला पंचायत सदस्यों का आंकड़ा जरूरी है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर आए सत्तारूढ़ भाजपा और सपा-रालोद के पास बहुमत नहीं है। दस सदस्य के बहुमत का आंकड़ा देखा जाए तो रालोद के पास पांच, सपा दो और भाजपा चार और आठ निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य जीत कर आए हैं।
ऐसे मौके पर निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों का महत्व बढ़ गया है। बहुमत सिद्ध करने के लिए निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को सब्जबाग दिखाकर डोरे डाले गए हैं। निर्दलीय सदस्यों का महत्व बढ़ जाने से अध्यक्ष का चुनाव भाजपा और सपा-रालोद के बीच दिलचस्प बन गया है। जीत का आंकड़ा के लिए दोनों दलों के बीच जोर आजमाइश चल रही है। हालांकि दोनों खेमे अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की वापसी कल होगी
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की वापसी मंगलवार को होगी। तीन जुलाई को मतदान होगा। तीन बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।