फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Education euthanasia asked friends to send letters to the president

शिक्षा मित्रों ने राष्ट्रपति को पत्र भेज मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 15 Sep 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 15 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Education euthanasia asked friends to send letters to the president
कांधला। शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द करने से क्षुब्ध सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की।
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा समायोजन को रद्द करने से क्षुब्ध सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष चैनपाल और जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में बीआरसी भभीसा परिसर में धरना प्रदर्शन कर देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चैनपाल ने कहा  हाईकोर्ट ने शिक्षा मित्रों के विरुद्ध फैसला एनसीटीई की दलीलों को खारिज किया। जबकि प्रदेश सरकार शिक्षा मित्रों की नियुक्तियों को सहीं मान रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने शिक्षा मित्रों से हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने की अपील की। इसमें हरेंद्र सिंह, विपुल शर्मा, हरिओम शर्मा, प्रमोद पंवार, लताफत खान, जसबीर, राकेश, वर्षा देवी, प्रतिभा, महमूदा, साजिदा, बबीता, नईम अहमद, मुबारिक, रेखा, रीना, ब्रिजेश, किरण, संयोकता, बिलेंद्र, अरविंद, जगत सिंह, अंजू, नितिन, गोविंद, श्रीपाल, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन


झिंझाना ।सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन रद्द होने से क्षुब्ध शिक्षा मित्रों ने ऊन बीआरसी पर बैठक कर इस आदेश के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेज इच्छा मृत्यु भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बैठक में शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी ने कहा की उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक पदों पर समायोजन रद्द करने से एक लाख 72 हजार परिवार सड़क पर आ गए हैं। प्रदेश के 30 शिक्षा मित्रों ने आत्महत्या कर ली है और 34 सौ शिक्षा मित्रों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु  मांगी है।

उन्होंने कहा की उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया गया है। संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा की शिक्षा मित्रो की लडाई को मजबूती के साथ सर्वोच्च न्यायालय में लड़ा जाएगा। बैठक में रताफत खां, अबलीश, अमित, सतीश, लोमेश, तनसीफ अहमद, सुखबीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जाकिर अली राणा, चरणसिंह, मीना सिंघल, अरुणा, रेखा रानी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed