फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ED raids in Shamli in 210 crore fraud case

Shamli News: 210 करोड़ की ठगी के मामले में ईडी का शामली में छापा

Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
ED raids in Shamli in 210 crore fraud case
शामली के सलेक विहार मोहल्ले में ईडी के छापे के दौरान मौजूद सीआरपीएफ के जवान। संवाद - फोटो : एसडीओ अरविंद कुमार।
शामली। क्यूएफएक्स कंपनी में निवेश के नाम पर यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा के दस हजार से अधिक लोगों से 210 करोड़ की ठगी के मामले में ईडी चंडीगढ़ की टीम ने मंगलवार को शामली के डांगरौल गांव के नवाब की तलाश में सलेक विहार मोहल्ले में छापा मारा। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर करीब 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। आरोपी के पास से 94 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 70 की ईडी टीम अपने साथ पैरामिलिट्री फोर्स को साथ तीन गाडियों में सवार होकर शामली के मोहल्ला सलेक विहार में पहुंची। मोहल्ले में उन्होंने गांव बंतीखेडा निवासी इस्लाम के तीन मंजिला मकान को कब्जे में ले लिया। टीम में दो महिलाओं समेत 14 सदस्य थे। बताया जाता है कि उक्त मकान की दो मंजिल को कांधला थाना क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी नवाब द्वारा पिछले दो वर्षो से किराये पर लिया हुआ है। ईडी की टीम ने पूरे मकान की तलाशी लेते हुए नवाब को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ईडी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी नवाब क्यूएफएक्स नामक कंपनी में निवेश के नाम पर कई राज्यों के लोगों से निवेश कराकर ठगी करता था। नवंबर 2023 में हिमाचल प्रदेश के मंडी थाने पर प्रोपर्टी डीलर गौरव सैनी और अन्य लोगों ने कंपनी के डायरेक्टर राजेंद्र सूद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच में गिरोह का सरगना मुजफ्फरनगर का लविश चौधरी उर्फ नवाब और शामली के डांगरौल गांव के नवाब का नाम भी सामने आया था। दस हजार से अधिक लोगों से अभी तक रुपये निवेश कराने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शामली बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर के 25 लोग गिरोह के रडार पर है। जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार करने की बात कहीं गई है।

चंडीगढ़ में कराया हुआ है कंपनी का पंजीकरण
शामली। ईडी के अधिकारियों के अनुसार हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात व गोवा में फॉरेक्स (विदेश मुद्रा) ट्रेडिंग करने के लिए शातिरों ने पांच साल पहले चंडीगढ़ में क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड कंपनी का पंजीकरण करवाया था। कंपनी 20 जुलाई 2021 को अस्तित्व में आई थी। कारोबार व्यवसाय सहायता सेवा गतिविधियां दर्शाया गया था।
बाॅलीवुड अभिनेता, खेल हस्तियों के साथ फोटो शेयर करता है गिरोह का सरगना लविश उर्फ नवाब
ईडी के अधिकारियों के अनुसार निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह का सरगना नवाब उर्फ लविश चौधरी मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में दुबई में जाकर बस गया है। वहीं से निवेश कराकर लोगों को ठग रहा है। बॉलीवुड अभिनेता, खेल हस्तियों के साथ फोटो शेयर करता है, ताकि लोग उस पर विश्वास कर कंपनी में अधिक से अधिक निवेश करे


आरबीआई ने भी कंपनी की हुई है ब्लैक लिस्टटेड
अधिकारियों के अनुसार क्यूएफएक्स कंपनी को आरबीआई ने भी ब्लैक लिस्ट किया हुआ है। इसके बावजूद भी लोग निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा टीएलसी नाम कंपनी में भी निवेश कराया जा रहा है। उसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। लोगों से इस तरह की कंपनियों में भी निवेश नहीं करने की अपील की है।

शामली के सलेक विहार मोहल्ले में ईडी के छापे के दौरान मौजूद सीआरपीएफ के जवान। संवाद

शामली के सलेक विहार मोहल्ले में ईडी के छापे के दौरान मौजूद सीआरपीएफ के जवान। संवाद- फोटो : एसडीओ अरविंद कुमार।

शामली के सलेक विहार मोहल्ले में ईडी के छापे के दौरान मौजूद सीआरपीएफ के जवान। संवाद

शामली के सलेक विहार मोहल्ले में ईडी के छापे के दौरान मौजूद सीआरपीएफ के जवान। संवाद- फोटो : एसडीओ अरविंद कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed