फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eating Balanced Meets and Staying Healthy Mantra

संतुलित भोजन करो और स्वस्थ रहो का दिया मंत्र

Fri, 01 Mar 2019 12:10 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 01 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Eating Balanced Meets and Staying Healthy Mantra
Aprajita campaign - फोटो : अमर उजाला
शामली। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शहर की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित महिला स्वास्थ्य परामर्श और जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के ग्लोबल शांति केयर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 268 मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन करना जरूरी है। सभी लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। कहा कि ये अभियान हमारी बेटियों को भावनात्मक रूप से मजबूत करेगा। साथ आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा। अमर उजाला समाज सेवा के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर काम कर रहा है। व्यापारी नेता घनश्याम दास ,पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, महिला उद्यमी रीतू गोयल ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता अभियान में हो रहे कार्यक्रमों से बेटियों ,महिलाओं में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है। उन्हें सशक्त बनाने की ये मुहिम सराहनीय है। शिविर में शहर के ग्लोबल शांति केयर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 268 मरीजों की निशुल्क जांच की। इस मौके पर समाजसेवी वीना अग्रवाल, कुमुद शर्मा, नेशनल ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट कोमल सिंह, अंजली पांचाल, रीना गौतम, पिंकी अग्रवाल, शिखा गोयल, आभा संगल, रुचि गोयल, गीता जैन, अनिता बंसल ,पूजा मित्तल, आरती मित्तल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

शिविर में हुई जांच
परामर्श                   268 मरीज
ब्लड शुगर जांच        150
एचबी                      89
आरए फेक्टर             20
हेपेटाइटिस एबीसी      10
एक्सरे                     10
कोट
अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनूठी पहल है। उनका संस्थान इस तरह के अभियान में मदद के लिए हमेशा आगे रहेगा। इस तरह के आयोजनों से समाज में अच्छा संदेश जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशांक चौहान ,डायरेक्टर ग्लोबल शांति केयर
चिकित्सकों ने ये दिए टिप्स
धूल से आंखों को बचाएं
आंखों की बेहतर रोशनी के लिए हरी सब्जी और ताजे फल खाने चाहिए। आंखों को धूल ,मिट्टी से बचाकर रखना चाहिए। यही आंखों में इंफेक्शन की वजह बनते हैं। बाहर से आने पर साफ पानी से आंखों को धोएं।
संजीव सिंह नेत्र रोग विशेष
खानपान पर ध्यान देना जरूरी
ब्रेस्ट कैंसर
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर अधिकतर 35 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को होता है। शुरूआती स्टेज में इसे पकड़ने को सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन करा लेना चाहिए।  महिलाओं को खान पान पर खास ध्यान देना चाहिए।  
डॉ सलीम जावेद, एमबीबीएस एमएस
किशोरावस्था में ही बेटियों पर ध्यान दें
किशोरावस्था से ही बेटियों का अच्छा खानपान होना चाहिए। हालांकि ऐसा नहीं होने की वजह से उन्हें आगे चलकर परेशानी आती हैं। अधिकांश गर्भवती महिलाओं में खून की कमी देेखी जा रही है। किशोरियों को अपने खाने में हरी सब्जी, दूूध ,पनीर आदि खाना चाहिए।
सादिया हुसैन, महिला रोग विशेष
दर्द से बचाएगा योग
बढ़ती उम्र में शरीर में जोड़ों का दर्द शुरू हो जाता है। कमर दर्द की शिकायत भी होती है। हड्डी मजबूत रखने के लिए अधिक से अधिक दूध पनीर और कैल्शियम बढ़ाने वाली चीजें खानी चाहिए। नियमित योग से भी मांसपेशियां और हड्डियां लचीली होती हैं।

डॉअक्षय कुमार आर्थो
घर में सफाई और साफ पानी बहुत जरूरी
बदलते मौसम में बुुुखार, खांसी आदि की शिकायतें बढ़ती है। एलर्जी की शिकायत भी बढ़ जाती है। बीमारियों की बड़ी वजह साफ सफाई का अभाव भी है। अक्सर देखा गया है कि सफाई ठीक ना रखने से स्किन की बीमारियां होती हैं। दूषित पानी से पेट संबंधी कई रोग होते हैं। इसलिए घर में सफाई और साफ पानी होना बहुत जरूरी है।
डॉ मदन मोहन झा एमडी फिजिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed