{"_id":"623cb49278a74438737e88b5","slug":"eat-medicine-regularly-tuberculosis-patients-will-be-100-fine-dm-shamli-news-mrt5816912151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित रूप से खांए दवा, शत-प्रतिशत ठीक होंगे टीबी के रोगी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित रूप से खांए दवा, शत-प्रतिशत ठीक होंगे टीबी के रोगी: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि क्षय रोग अब लाईलाज नहीं है। नियमित रूप से दवाई खाएंगे तो मरीज शत-प्रतिशत ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के इलाज में ज्यादा से ज्यादा लोगों केे जागरूक किए जाने की जरूरत है।
बृहस्पतिवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर जिला चिकित्सालय शामली के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने विश्व क्षय रोग दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन का उद्देश्य यही है, कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके लिए सबसे जरूरी यही है कि दवा का नियमित सेवन करें और लगातार इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि जिसको यह बीमारी हो गई है, वह बिना भय के दवा का सेवन करें और अच्छा खाना खाएं। अगर कोई मरीज बीच में दवा छोड़ देता है तो यह रोग और घातक हो जाता है। इसलिए दवा का नियमित सेवन करते रहेंगे तो बीमारी शत-प्रतिशत ठीक होगी।
डीएम ने इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग की अपेक्षा की। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 500 टीबी रोगी को गोद लिए जाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के सापेक्ष रोटरी क्लब मिडटाउन शामली ने 100 रोगी , रेडक्रास सोसायटी ने 76 , रोटरी क्लब ने 50, लायंस क्लब ने 20, इनरव्हील क्लब ने 57, ज्वाइंट लैब एसोसिएशन ने 10 , लायंस क्राउन ने छह, नगरपालिका शामली के सभासद पंकज गुप्ता ने 25 रोगी, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के सभासद अतीक खान ने पांच रोगी, आईआईए शामली ने 15, एमपी गैस एजेंसी गढ़ीअब्दुल्ला ने पांच, श्री गुरु वशिष्ठ पैरामेडिकल कालेज ने 10, वैश्य अग्रवाल सभा शामली ने पांच, द हिंद गुरू स्कूल गढ़ीपुख्ता ने पांच, और डीएम ने स्वयं पांच टीबी रोगी को पोषण और उपचार हेतु गोद लिया है। सीएमओ ने बताया कि गोद लिए गए रोगियों को प्रतिमाह पोषाहार सामग्री दी जाएगी। सीएमओ और सभी एसीएमओ ने दो-दो रोगियों को गोद लिया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नीलम शुक्ला, वीना अग्रवाल, डॉ. रोशी फातिमा, डॉ. आरके सागर, शबी आजम, राहुल त्यागी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।