फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Earning money by putting a dip in Yamuna

यमुना मेें डुबकी लगाकर कमाया पुण्य

Sat, 04 Nov 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 04 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Earning money by putting a dip in Yamuna
ganga mela - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना/जलालाबाद/चौसाना। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान करके पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर सवेरे से ही यमुना नदी के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर शनिवार सुबह साढ़े बजे से ही कैराना यमुना तट पर हरियाणा व यूपी के श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान करके पुण्य लाभ कमाया। वहीं श्रद्धालुओं ने पूजा करने के साथ ही ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन


गंगा स्नान के अवसर पर यमुना नदी किनारे स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। गंगा स्नान के अवसर पर यमुना नदी पर नायब तहसीलदार कोमेंद्र गुप्ता, कई दरोगा और कांस्टेबल मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये यमुना नदी पर एक दर्जन गोताखोर ड्यूटी पर तैनात किए गए थे। यमुना नदी किनारे लगी दुकानों पर प्रसाद व बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जलालाबाद के गंदेवउा गंगनहर संगम पर कार्तिक मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा जमुना संगम नहर में आस्था व श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई। जल प्रवाह में देव पितरों को यादकर दीपदान खील बताशे चढ़ाए। चौसाना क्षेत्र में यमुना घाट पर हरियाणा और यूपी के श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पुण्य का लाभ कमाया।


उधर, यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही पानीपत रोड यमुना पुल पर काफी संख्या में बाइक और कारें आती रहीं। वहीं हरियाणा की ओर से पुराल लदी ट्रैक्टर ट्रालियों का आना जारी रहा। जिस कारण यमुना पुल पर कई बार जाम की स्थिति बन गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed