{"_id":"61bcdcd026db5a356214cf18","slug":"earn-a-living-by-taking-advantage-of-training-shamli-news-mrt569544055","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण का लाभ उठाकर जीविका अर्जन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण का लाभ उठाकर जीविका अर्जन करें
विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते प्राचार्य डॉ सुधीर कुमा?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपनी जीविका अर्जन कर सकते हैं।
शुक्रवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार व कार्यशाला संयोजक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किया। कालेज के अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से कौशल विकास के लिए चौधरी चरण सिंह बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अनिल कुमार ने शासन द्वारा चलाई जा रहे मौन पालन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, क्वीन रियरिंग, कटिंग व टेलरिंग, बेसिक कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, खाद्य मसाला, डिटरजेंट पाउडर, मोमबत्ती निर्माण, जैविक खाद निर्माण, खादी कार्यकर्ता कताई प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी इसका लाभ उठाकर अपनी जीविका अर्जन कर सकते हैं।
द्वितीय सत्र में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि भारत देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसकी सुंदरता सभी के मत से ही है। ईएलसी कोआर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद की नीति निर्धारण में सहयोगिता हेतु जनमत में सभी का मत ही सर्वाधिक महत्व है। इसलिए मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर गिरीश नारायण यादव, नारायण सिंह, निर्भय सिंह, डॉ. मंजू मगन, डा. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. छवि, डॉ. अनुप्रीता, मृदला जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में मानिश, आरती, तनुश्री, दीप्ति, अंकित कुमार, आंचल आदि विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व छात्राएं- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन