फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-Rikshaw sought permission to run for three years

ई-रिक्शा को तीन वर्ष तक चलाने की अनुमति मांगी

Tue, 25 Apr 2017 12:32 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
E-Rikshaw sought permission to run for three years
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ई-रिक्शाओं का संचालन सोमवार को भी बंद रहने से लोग परेशान रहे। समस्या का हल न निकलते देख ई-रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल एआरटीओ कार्यालय पहुंच। जहां अपनी मांगों का ज्ञापन देकर तीन वर्ष तक रिक्शा चलाए जाने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


रिक्शा मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष रोबिन सिमार के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल एआरटीओ मौ. क्यूूम से मिला। ज्ञापन देकर अवगत कराया कि पिछले चार साल से जिले में ई-रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है। चार दिनों से ई-रिक्शाओं को पकड़कर हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने पालिका परिषद में बैठक बुलाकर लाइसेंस फीस जमा कर संचालन कराने को कहा था।

ई-रिक्शा चालकों ने वर्ष 2015-16 में एक हजार रुपये जमाकर रसीद प्राप्त की हैं। वहीं, आरोप है कि वर्ष 2016-17 में नगर पालिका परिषद द्वारा लाइसेंस फीस की रसीद नहीं दी है। अब एआरटीओ विभाग द्वारा उनकी ई-रिक्शाओं को अवैध बताकर नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इनके संचालन के लिए तीन साल की अनुमति दिए जाने की मांग की है। उधर, एआरटीओ ने प्रतिनिधि मंडल को स्पष्ट किया कि अपनी ई-रिक्शा चालक अपने लाइसेंस एवं पंजीकरण की कार्रवाई करें। इस मौके पर रामकुमार, कृष्णपाल, जयवीर सिंह अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed