{"_id":"5dbf1f888ebc3e93d47d8b3e","slug":"e-rickshaw-will-not-run-in-the-city-without-registration-shamli-news-mrt451754395","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन के बिना शहर में नहीं चलेगी ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन के बिना शहर में नहीं चलेगी ई रिक्शा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्रेशन के बिना शहर में नहीं चलेगी ई रिक्शा
शामली। यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के निर्देेश दिए। ई रिक्शा चालकों को एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
रविवार को यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों की जांच की। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर ई रिक्शाओं की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि बैटरी को बचाने के लिए रात में ई रिक्शा चालक लाइट का इस्तेमाल नहीं करते, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। उन्हें रात में बिना लाइट के ई रिक्शा चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने विजय चौक, अजंता चौक, गुरुद्वारा तिराहे समेत कई स्थानों पर करीब 80 ई रिक्शाओं की जांच की गई। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि जांच में बड़ी संख्या में ई रिक्शाएं बिना रजिस्ट्रेशन के पाई गई है। उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह बाद अगर कोई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।