फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw means traffic jam, the vehicle is stopped wherever a passenger is seen

Shamli News: ई-रिक्शा यानी ट्रैफिक जाम, जहां दिखी सवारी, वहीं रोक दी गाड़ी

Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw means traffic jam, the vehicle is stopped wherever a passenger is seen
शामली रोडवेज बस अड्डे पर ई रिक्शा से लगा जाम l संवाद
शामली। शहर में ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। खासकर शहर के अति व्यस्ततम इलाकों जैसे शिवमूर्ति, दिल्ली बस अड्डा, हनुमान धाम रोड, माजरा रोड पर परेशानी बढ़ रही है। इस कारण ट्रैफिक सिस्टम बिगाड़ रहे ई-रिक्शा चालकों की मनमानी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। जबकि अभियान भी जारी है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग हो या फिर घना बाजार का इलाका, हर जगह ये राहगीरों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनके खिलाफ कभी कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती है। इन्हें न चौक-चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस का डर है और न पुलिस प्रशासन का। इनकी मनमानी का स्तर इतना ज्यादा है कि ई-रिक्शा चालकों को जहां सवारी नजर आती है, ये बिना आगे-पीछे देखे ई-रिक्शा रोक देते हैं। इसके कारण प्राय: जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकट स्थिति सिसौली बस अड्डे से लेकर विजय चौक और बाजारों में देखने को मिलती है। शहर में इनका कोई रूट निर्धारण नहीं है। अधिक रिक्शा होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाबालिगों के हाथों में स्टेयरिंग थमा रखा है। वह उल्टा सीधे तरीके से ई-रिक्शा चलाकर भी जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। जबकि शासन के अभियान चलाने के भी सख्त निर्देश हैं, इसके बाद भी सुधार की स्थिति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शासन के निर्देशानुसार अभियान शुरू कर दिया गया है। अवैध रिक्शा सीज की जा रही है। जिससे संख्या में कमी आएगी। बिना लाइसेंस वालों के भी चालान किए जा रहे है। इससे काफी सुधार होगा। वहीं जल्द ही रूट निर्धारण की प्रक्रिया भी होगी। इससे जाम में काफी सुधार होगा। - रोहित राजपूत, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed