फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw is causing traffic jam in the city, no solution is being found

Shamli News: शहर में ई-रिक्शा से लग रहा जाम, नहीं हो रहा समाधान

Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw is causing traffic jam in the city, no solution is being found
शामली रोडवेज बस अडडे पर ई रिक्शाओ से लगा जाम
शामली। शहर में शहर में ई रिक्शा जाम का कारण बन रही है। आधे से ज्यादा ई-रिक्शाओं का परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं है। नगरपालिका के पास ई-रिक्शा स्टैंड के लिए जगह नहीं है और परिवहन विभाग के पास बिना पंजीकरण के चल रह ई-रिक्शाओं को पकड़कर खड़ी करने के लिए यार्ड नहीं है। ई रिक्शा सड़कों पर मनमाने तरीके से खड़ी रहती है, जिससे शहर में जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन



शहर में हर तरफ ई-रिक्शा ही सड़कों पर दौड़ती नजर आती है। ई-रिक्शा के खड़े होने का कोई स्थान निर्धारित न होने के कारण सड़कों के किनारे खड़ी रहतीं हैं। पालिका की तरफ से ई-रिक्शाओं के लिए अभी तक कोई स्थान निर्धारित नहीं किया गया, जिस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। संभागीय परिवहन विभाग में लगभग 3500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि शहर में इससे दो गुना से अधिक ई-रिक्शा चल रहीं हैं।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के चल रही ई-रिक्शाओं पर परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इसकी वजह ये है कि इन ई रिक्शा पर कोई पंजीकरण नंबर न होने के कारण उसका चालान भी नहीं हो पाता। अगर इस तरह की ई-रिक्शा पकड़कर जब्त की जाए तो उन्हें खड़ा करने के लिए विभाग के पास कोई यार्ड या स्थान भी उपलब्ध नहीं है। इस वजह से बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ती रही है। इसके अलावा ई-रिक्शाओं के लिए परिवहन विभाग की तरफ से रूट निर्धारण भी नहीं किया गया है। इस कारण सड़क से लेकर बाजारों में ई रिक्शाओं का संचालन होने सेे जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ई रिक्शा के स्टैंड के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही स्टैंड के लिए भूमि चिन्हित कर ली जाएगी। इसके बाद सभी ई रिक्शा को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। - रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।

- शहर में चल रही करीब 3500 से अधिक ई रिक्शा विभाग में पंजीकृत हैं। बिना पंजीकरण के चल रही ई रिक्शाओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रोहित राजपूत, एआरटीओ।

शामली रोडवेज बस अडडे पर ई  रिक्शाओ से लगा जाम

शामली रोडवेज बस अडडे पर ई रिक्शाओ से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed