फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw Belgaum, severe jam in the city

ई-रिक्शा बेलगाम, शहर में लग रहा भीषण जाम

Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw Belgaum, severe jam in the city
शामली रोडवेज बस के सामने सड़क पर खड़ी ई-रिक्शा - फोटो : SHAMLI
ई-रिक्शा बेलगाम, शहर में लग रहा भीषण जाम
विज्ञापन

शामली। शहर में ई-रिक्शा की संख्या में लगातार वृद्धि होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। रोजाना व्यस्त बाजारों में ई-रिक्शा की वजह से जाम लग रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के ट्रैफिक प्लान का पालन होता नजर नहीं आता। पूरा शहर जाम की जद में रहता है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी होने के साथ समय भी बर्बाद होता है। चालक अपने ई-रिक्शा को बेतरतीब ढंग से चलाते हैं। दूसरे वाहनों को निकलने के लिए साइड नहीं देते हैं, जो जाम का कारण बनता है। जाम लगने पर दूर-दूर तक दोनों साइड ई-रिक्शा ही नजर आते हैं।
कामयाब नहीं हो पाया ट्रैफिक प्लान
शहर में ई-रिक्शा का संचालन के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। ई-रिक्शा को चिह्नित कर उनके रूट निर्धारित कर दिए थे। लेकिन छोटा शहर होने के कारण यह प्लान सफल नहीं हुआ। ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी करने लगे। त्योहार पर बाजार में भीड़ अधिक होने पर जाम में फंसकर लोग और भी परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

- 50 फीसदी बढ़ा दिया है न्यूनतम किराया
ई-रिक्शा चालकों ने मनमानी करते हुए हाल ही में न्यूनतम किराया 50 फीसदी बढ़ा दिया है। इसे 10 से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है। अधिक दूरी के किराए में भी वृद्धि की गई है। जिसकी वजह से आए दिन लोगों का ई-रिक्शा चालकों से विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डों पर भी बुरा हाल
रोडवेज बस अड्डा, कैराना बस अड्डा, गढ़ी अड्डा, कुड़ाना, गुरुद्वारा तिराहा पर भी ई-रिक्शा संचालकों की मनमानी के चलते बुरा हाल रहता है। कोई भी बस आने पर ई-रिक्शा संचालक उसे घेर लेते हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपाधापी में कई बार यात्रियों की जेब तक कट जाती है।
दुकानदार देवेंद्र उपाध्याय का कहना है कि कुछ ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
फल विक्रेता गुफरान का कहना है कि ई-रिक्शा चालक बेतरतीब तरीके से सड़क पर चलते और खड़े हो जाते हैं। जिससे जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बस यूनियन के एजेंट निरंजन सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा की वजह से बस अड्डे पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है। भीड़ में आए दिन यहां जेब कटने और मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

शहर में इन सड़कों पर दौड़ती हैं ई-रिक्शा
- एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड, दिल्ली रोड, मेरठ-करनाल हाईवे
- इन क्षेत्रों में लगता है जाम
- गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, गुरुद्वारा तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, कैराना बस अड्डा
- जिले में ई-रिक्शा की संख्या- 3800
- परिवहन विभाग में पंजीकृत ई-रिक्शा- 2500
- जिले में अपंजीकृत ई-रिक्शा की संख्या-1300
वर्जन -
यातायात प्रभारी भंवर सिंह का कहना है कि अपंजीकृत ई-रिक्शाओं का संचालन बंद कराया जाएगा। पंजीकृत ई-रिक्शा चालकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने और जनता की परेशानी का कारण न बनने को जागरूक किया जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शामली माजरा रोड पर ई-रिक्शा के चलते लगा जाम

शामली माजरा रोड पर ई-रिक्शा के चलते लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली माजरा रोड पर ई-रिक्शा के चलते लगा जाम

शामली माजरा रोड पर ई-रिक्शा के चलते लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed