{"_id":"683b4fb20214cb16bf0fc966","slug":"duplicate-mous-were-made-to-take-credit-numbers-of-two-were-not-received-shamli-news-c-26-1-sal1002-143017-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: श्रेय लेने को कर दिए डुप्लीकेट एमओयू, दो के नंबर ही नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: श्रेय लेने को कर दिए डुप्लीकेट एमओयू, दो के नंबर ही नहीं मिले
विज्ञापन
शामली। पिछले साल हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में 4525 करोड़ के 78 एमओयू साइन किए गए थे, जिनमें से 595 करोड़ के 14 एमओयू को धरातल पर आने से पहले ही रद़्द कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि दो निवेशकों ने जहां डुप्लीकेट समझौते किए थे, यानी दो बार उक्त निवेशकों ने समझौते किए थे। वहीं अन्य को बाद में पता चला कि उनका आइडिया निवेश के लिए अच्छा नहीं है। दो निवेशकों के फोन नंबर ही पिछले काफी समय से नॉट रीचेबल जा रहे हैं। अब सभी 14 निवेशकों के समझौते हटाने के लिए रिपोर्ट भेजी है।
पिछले वर्ष हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई थी तो निवेशकों की लाइन लग गई थी। जिले में 4525 करोड़ के 78 समझौते किए थे। निवेशकों ने जल्द उद्योग को धरातल पर उतारने का दावा किया था। 78 में से जिले में अभी तक सिर्फ 44 निवेशक ही अपने उद्योग को धरातल पर उतार सके हैं, बाकी का काम जारी है।
उपायुक्त उद्योग जैसमीन फौजदार का कहना है कि समझौते कर निवेश करने वाले उद्यमियों का ब्योरा मांगा गया था। 16 को सारथी पोर्टल से हटाने की संस्तुति की गई है। कुछ निवेशकों ने जमीन नहीं मिलने, महंगाई के कारण निवेश नहीं करने की बात कहीं है। रिपोर्ट भेजी दी गई है।
विज्ञापन
- सत्यापन में यह आया सामने
जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एमओयू करने के बाद मिल्टन पेट्रो केमिकल के मालिक, बाला जी एसोसिएट को कई बार फोन कॉल की गई मगर नंबर नॉट रिचेबल जा रहा है।ई-मेल का भी जवाब नहीं दिया जा रहा। दोनों ने 53 करोड़ के एमओयू साइन किए थे।
- जिले के मुख्य निवेशक
इकाई एमओयू की राशि
सुपीरियर बायो प्राइवेट लिमिटेड 125 करोड़
मारुति पेपर लिमिटेड 50करोड़
जनचेतना एजूकेशन सोसाइटी 300 करोड़
सुमन देवी फ्लोर 2 करोड़
इनको निवेशकों को सारथी पोर्टल से हटाने की संस्तुति
एमएस भूमि इंडस्ट्री, कमान हेल्थ केयर प्राइवेट लि., अतुल इंडस्ट्री, हरिश्याम, इशिका इंडस्ट्री, इंडिया रबड़ इंडस्ट्री, अरिहंत उद्योग, सुपरीयर बायोफ्यूल, सिक्का पेपर, महादेव इंडस्ट्री, सुपीरियर बॉयोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड आदि को सारथी पोर्टल से हटाने की संस्तुति विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई है।
- अब आगे आ रहे निवशेक
उद्यमी मित्र अतुल गुप्ता का कहना है कि शामली में अब उद्यमी उद्योगों को लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रयास रहेगा उनकी समस्याओं का समाधान कर उद्योग स्थापित कराया जाए। उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- इन क्षेत्रों में शामली में किए गए थे एमओयू साइन
पर्यटन, हैंडलूम, ऊर्जा, कृषि, उच्च शिक्षा, इंडस्ट्रीयिल डवलपमेंट, यूपीसीडा, पशुपालन, चीनी गन्ना उद्योग, चिकित्सा शिक्षा, वन विभाग, उद्यान क्षेत्र आदि।