फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to the strike of the sweepers, heaps of garbage in the city

सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में लगे कूड़े के ढ़ेर

Wed, 21 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to the strike of the sweepers, heaps of garbage in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल व धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। वहीं, शहर में दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप रही। इसके चलते गंदगी के ढेर लगे हैं। पालिकाकर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिटके तत्वावधान में पालिका कर्मचारी 15 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बुधवार को सातवें दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे और पालिका परिसर में धरने पर बैठे रहे। उनका कहना है कि अधिशासी अधिकारी ने मनमाने तरीके से पालिका के लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित व मोहर्रिर गजेंद्र कुमार के विरुद्ध अवैधानिक विभागीय कार्रवाई की है। वहीं, सफाईकर्मी भी मंगलवार से हड़ताल में शामिल हो गए। उन्होंने आज भी शहर से कूड़ा नहीं उठाया गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी ठप रहा। इसके चलते शहर में जगह-जगह पर कूड़े और गंदगी के ढेर लग गए। बारिश के चलते गंदगी के ढेरों से दुर्गंध उठ रही है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बन रही है।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचकर राजबीर सिंह मुंडेट ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन दिया। संरक्षक संजीव निर्वाल ने यूनियन के कोष में दस हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा किसी भी कर्मचारी को परेशान करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। महासचिव आजम खां ने सहयोग करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूनियन के मुख्य सलाहकार प्रदीप मायूस ने कहा कि पिछले महीने सफाई कर्मचारी भूरिया देवी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। प्रशासन ने इस मामले में झूठे आरोप लगाकर नौ कर्मियों को नामजद व 40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है, जो बेबुनियाद है। हाल ही में लिपिक लक्ष्मण सिंह व गजेंद्र कुमार के विरुद्ध गलत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक धरना व हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर मनीष गहलोत, राजू, मनोज महरोलिया, प्रवीण वाल्मीकि, राजन पाहिवाल, देवेंद्र बिडला, कंवरपाल, नीरज चंदेल, प्रदीप बिडला, अरविंद कुमार, अमित शर्मा, विनोद निर्वाल, अमित कुमार, वसीम, वरुण कांबोज, आदेश कुमार व राकेेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed