फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to the storm, many villages were out of power for 16 hours.

आंधी से कई गांवों में 16 घंटे तक गुल रही बिजली

Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Due to the storm, many villages were out of power for 16 hours.
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव जंधेडी में टूटकर मकान पर गिरी हाईटेंशन विद्युत लाइन। - फोटो : SHAMLI
शामली/चौसाना। बुधवार शाम चली आंधी से जिले में कई स्थानों पर बिजली बाधित हो गई। कई गांवों में 16 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हुई। जबकि जंगल की लाइन 24 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो पाई थी। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दैनिक कार्य भी बिजली न आने से प्रभावित हुए।
विज्ञापन

आंधी के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति करीब साढे तीन घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा चौसाना, गढ़ी हसनपुर, खोड़समा, श्यामली श्यामला व खेडी खुशनाम बिजली उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले करीब दो दर्जन गांवों में आपूर्ति करीब 16 घंटे तक बाधित रही। जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि जिन उपकेंद्रों पर विद्युत लाइनें कम प्रभावित हुई वहां आपूर्ति सुचारू कर दी गई। जबकि जंगल की आपूर्ति 24 घंटे बाद भी सुचारू नहीं हो पाई। जेई सिकंदर यादव का कहना है कि तेज हवा के कारण आपूर्ति बाधित रही। टाउन की लाइन कम प्रभावित थी। इसलिए लाइन डाइवर्ट कर आपूर्ति को सुचारु कराया गया। जलालाबाद क्षेत्र के दखौड़ी, चंदेना, उमरपुर, कादरपुर, इरशादपुर सुबह आपूर्ति सुचारु हुई। इसके अलावा खेड़ीकरमू, लिलौन, बामनौली में रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

आम की फसल को नुकसान, बाग मालिक हुए मायूस
कांधला। आंधी से क्षेत्र में आम की फसल को फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बाग ठेकेदार शौकीन, तौफीक रफीक मौला मौलाना निवासी ने बताया कि काफी लागत से आम की फसल को तैयार की गई थी, लेकिन देर रात आई आंधी तूफान के कारण करीब 40 फीसदी फल नीचे गिरने से नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से आम की फसल प्रभावित
गढ़ीपुख्ता। कस्बे एंव क्षेत्र में बुधवार को तेज हवा और बारिश के कारण आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के शमीम और ईन्ना ने बताया की गांव बुंटा और भाट्टू में हमारे पास लगभग 100 बीघा आम का बाग है। बुधवार को तेज हवा से पेड़ों से आम झड़ गए। लगभग 40 फीसदी आम पेड़ से टूट गए। इस बार आम की अच्छी फसल है, लेकिन मौसम साथ देने पर ही बागवानों को लाभ मिल सकता है। आंधी के चलते गढ़ीपुख्ता कस्बा और गांवों में तेज हवा के चलते बिजली गुल हो गई थी। हवा और बारिश बंद होने के कुछ घंटे बाद फिर से बिजली आपूर्ति सुचारु दी गई। लेकिन किसानों का कहना है कि जंगल की बिजली अभी तक चालू नहीं की गई ।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा में आम की फसल के नुकसान को देखता बाग मालिक।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा में आम की फसल के नुकसान को देखता बाग मालिक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed