फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to the rain, there was a sit-in in the gurudwara

बारिश के चलते गुरुद्वारे में दिया धरना, सीओ को सौंपा ज्ञापन,

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the rain, there was a sit-in in the gurudwara
1ामली गुरुद्वारे में आयोजित धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। बारिश के चलते गुरुद्वारा तिराहा के बजाय गुरुद्वारा परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान दिल्ली-देहारादून इकोनॉमिक कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, विद्युत निगम द्वारा किसानों का आए दिन उत्पीड़न समेत प्रधानमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को सौंपा।

भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचे। वहां बारिश के चलते कीचड़ हो गई थी। जिसके चलते गुरुद्वारा परिसर में धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले में केंद्र सरकार ने ऐसी कोई कमेटी नहीं बनाई। जिस पर संयुक्त किसान मोर्चा विश्वास कर सके। वक्ताओं ने फसलों के उचित लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, सूखे और बाढ़ की चपेट में आने वाले राज्यों को आर्थिक सहायता पहुंचाने, अग्निपथ योजना रद्द करने, किसान आयोग का गठन करने, भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहे किसान आंदोलनों के मद्देनजर सरकार के स्तर पर समान नीति लागू करने, किसानों को बिजली मुफ्त देने, बेसहारा पशुओं से किसानों को राहत दिलाने आदि की मांग की गई। धरने की अध्यक्षता बाबा शौकिंद्र मलिक ने की। धरने में जिला संयोजक उदयवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राजू ठाकुर, पप्पू भारसी, मनोज तोमर, अरविंद खोडसमा, ओमपाल सैनी, असजद तोमर, गुडडू बनत, सद्दाम भाटू, पुष्कर सैनी, नवाब अली, राजन जावला, बिट्टू ताना, सुरेश सैनी, प्रविंद्र, नीरज, योगेंद्र पंवार आदि शामिल रहे। धरने की अध्यक्षता बाबा शौकेंद्र मलिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed