फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to heavy rains, the water level in the Yamuna river suddenly increased

Shamli News: तेज बारिश के चलते यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया

Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the water level in the Yamuna river suddenly increased
चौसाना में यूपी की ज़मीन पर बन रही हरियाणा की अवैध ठोकर । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और बहाव तेज हो गया है। इससे शामली जिले के कई गांवों नाई नगला, उदपुर, साहलापुर, सकोती मुस्तफाबाद, भड़ी, लक्ष्मीपुरा आदि में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। वहीं, इस गंभीर स्थिति के बीच एक और विवाद सामने आया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हरियाणा राज्य की ओर से उत्तर प्रदेश की सीमा में अवैध रूप से ठोकरों का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य ग्राम नाई नगला, जाटान की राजस्व भूमि पर किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हरियाणा द्वारा यमुना नदी में जबरन हस्तक्षेप करना पूर्णतः अवैध है और यह भविष्य में तबाही का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 2013 में इसी क्षेत्र में यमुना का बांध टूट गया था, जिससे व्यापक नुकसान हुआ था। उस त्रासदी के बाद भी प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया और अब जब यमुना फिर उफान पर है, तो हरियाणा की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य स्थिति को और खतरनाक बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के जेई महेश कुमार मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने केवल खानापूर्ति की और बिना ठोस कार्रवाई के लौट गए। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन शामली और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि वे तुरंत हस्तक्षेप कर हरियाणा द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाएं और यमुना नदी के प्राकृतिक बहाव को सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में किसी बड़े संकट से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed