{"_id":"6855b74f41efefb2ea0ad805","slug":"duda-manager-accused-of-demanding-bribe-shamli-news-c-26-1-sal1002-144190-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डूडा प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डूडा प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
शामली। डूडा के जिला प्रबंधक पर समूह से जुड़ी महिलाओं ने पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में खूब हंगामा किया। एक महिला धरने देकर बैठ गई। कहा कि यदि प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी। एडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
शामली की बेबी, शर्मिष्ठा आदि के नेतृत्व में महिलाएं शुक्रवार को सुबह कलक्ट्रेट पर पहुंची। डूडा विभाग के प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए खूब नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में जो दस हजार की राशि आती है, उन्हें देने के बदले विभागीय प्रबंधक गोपाल गिरी पांच हजार की मांग करते हैं।
मना करने पर रुपये नहीं दिए जाते हैं। बेबी ने कहा कि उसने समूह बनाकर कई साल तक काम किया मगर उसे अभी तक भी मानदेय या फिर अन्य लाभ नहीं दिया गया। अब उसे हटाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
शमिष्ठा ने कहा कि आजीविका मिशन का खाता उसके नाम पर चलाया जा रहा है, जबकि उसे लेनदेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। गुस्साई महिलाओं ने खूब हंगामा किया। बाद में एडीएम और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया। एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
महिलाओं ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। कलक्ट्रेट पहुंचने वाली महिलाओं में बेबी कश्यप, गीता, सोनिया, रजनी, आरती, आदि शामिल रही।
उधर, डूडा विभाग के प्रबंधक गोपाल गिरी का कहना है कि जो महिलाएं आरोप लगा रही है, उनका कार्यालय सरकारी बिल्डिंग में था, कार्यालय को वहां से हटा दिया गया है, जिसके कारण आरोप लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार, रुपये मांगने के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।