फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drug smuggler's property worth 4.5 crores attached

मादक पदार्थ तस्कर गैंगस्टर की साढ़े 4 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tue, 25 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler's property worth 4.5 crores attached
कैराना के इस्सोपुर खुरगान में गैंगस्टर की कृषि भूमि कुर्क करने के बाद लगाया गया नोटिस बोर्ड। - फोटो : SHAMLI
मादक पदार्थ तस्कर की साढ़े चार करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

शामली, कैराना। गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी के खिलाफ एक माह पहले गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद राज्य सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने उसकी करीब साढ़े 4 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रशासन ने गैंगस्टर के भाई की पत्नी को कुर्की का नोटिस तामील करा दिया। कुर्क की गई जमीन व मकान पर नोटिस बोर्ड लगा दिए गए।
गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने के गैंग लीडर साकिब निवासी भूरा व गैंग सदस्य वादिल निवासी गंदराऊ के विरुद्ध 28 सितंबर को कोतवाली प्रभारी ने डीएम से अनुमोदन के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को गैंगस्टर में राज्य सरकार द्वारा गैंगस्टर साकिब की गांव इस्सोपुर खुरगान व जंधेड़ी में साढ़े 36 बीघा कृषि भूमि कुर्क की गई। एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने पुलिस बल के साथ खुरगान व जंधेड़ी में पहुंचकर साकिब की साढ़े 36 बीघा जमीन को कुर्क करने के साथ दोनों स्थानों पर कुर्की कार्रवाई को नोटिस बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने गांव भूरा में साकिब के मकान को भी कुर्क कर लिया। मकान के अंदर कोई नहीं था। टीम ने मकान के बाहर कुर्की को नोटिस बोर्ड लगा दिया। इसके अलावा टीम ने गैंगस्टर साकिब के बड़े भाई माजिद की पत्नी को कुर्की संबंधी नोटिस को तामील करा दिया। गैंगस्टर की कुर्क की गई। संपत्ति की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के गैंग लीडर साकिब की इस्सोपुर खुरगान व जंधेड़ी में साढे़ 36 बीघा जमीन व गांव भूरा में मकान की कुर्की की गई है। सारी संपत्ति की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये है।

कैराना के भूरा में गैंगस्टर के मकान को कुर्क करने के बाद लगाया गया नोटिस बोर्ड।

कैराना के भूरा में गैंगस्टर के मकान को कुर्क करने के बाद लगाया गया नोटिस बोर्ड।- फोटो : SHAMLI

कैराना के भूरा में गैंगस्टर के भाई की पत्नी को नोटिस तामील कराती पुलिस।

कैराना के भूरा में गैंगस्टर के भाई की पत्नी को नोटिस तामील कराती पुलिस।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed