{"_id":"5f400f3f8ebc3eabe67b39f6","slug":"drug-seller-fined-for-not-applying-mask-shamli-news-mrt497336598","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने पर दवा विक्रेता का काटवाया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं लगाने पर दवा विक्रेता का काटवाया चालान
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने पर दवा विक्रेता पर जुर्माना
कैराना। औषधि निरीक्षक ने एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया तथा संचालक के मास्क नहीं पहनने पर पुलिस को मौके पर बुला उसका 500 रुपये का चालान कराया।
शुक्रवार दोपहर शामली से औषधि निरीक्षक संदीप कुमार चौक बाजार में किला गेट पुलिस चौकी के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक बिना मास्क पहने ही दवाइयां बेच रहा था। जिस पर मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक का मास्क नहीं पहनने पर पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि उक्त दुकान पर फुटकर व होलसेल के दो दवा बिक्री के लाइसेंस हैं। मौके पर फार्मासिस्ट को नहीं बुलाया गया। साथ ही दवाइयों की बिक्री व खरीद के बिलों का सही ढंग से रिकार्ड नहीं मिला। मौके से एक एंटीबायोटिक दवा का नमूना लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।