फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drone kept on sensitive areas

संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से रखी निगरानी

Sat, 28 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drone kept on sensitive areas
शामली ईदगाह में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
शामली। जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। आजाद चौक में ड्रोन की पकड़ में छत पर ईंट पत्थर मिलने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने छत से ईंट पत्थर हटवाने के साथ ही मकान की तलाशी ली। पुलिस-पीएसी दिनभर गलियों में भी गश्त करती रही। एडीएम और एएसपी दिनभर आजाद चौक में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर के आजाद चौक मोहल्ले में लोगों की भीड़ ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही वापस भेज दिया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इस बार फिर जुमे की नमाज के दौरान अधिकारी और अधिक सतर्क बने रहे। अधिकारियों का फोकस आजाद चौक और दिल्ली रोड तैमूरशाह पर रहा। इसके अलावा शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों के साथ अधिकारियों की नजर बनी रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एडीएम अरविंद कुमार, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर संदीप कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह पुलिस और पीएसी बल के साथ फव्वारा चौक से पैदल मार्च करते हुए आजाद चौक पहुंचे। वहां पर उन्होंने ड्रोन से छतों का जायजा लिया तो एक मकान पर ईंट पत्थर पाए जाने पर अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने छत से ईंट पत्थरों को हटवाया और मकान की तलाशी ली।
विज्ञापन

मोहल्ले में एक खाली प्लाट में भी निर्माण के लिए ईंट रोड़े रखे मिले, जिन्हें मकान मालिक ने निर्माण के रखा जाना बताया। इसके बाद आजाद चौक से अधिकारियों की नजर नहीं हटी। बीच में कुछ समय के लिए एडीएम और एएसपी दिल्ली रोड तैमूरशाह पर पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद फिर आजाद चौक में पहुंच गए। तैमूरशाह पर एसडीएम और सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। यहां भी ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज शांतिपूूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिस ने मोहल्ले की गलियों में गश्त कर लोगों को धारा 144 का हवाला देते हुए इकट्ठा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस भी रही तैनात, खुफिया विभाग सक्रिय
आजाद चौक में थाना पुलिस के अलावा क्यूआरटी भी तैनात की गई थी। इसके साथ ही महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी और महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। एडीएम और एएसपी खुद वहां की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे रहे। खुफिया टीमें भी सक्रिय रहकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी।
इन संवेदनशील इलाकों पर रही पैनी निगाह
शहर के आजाद चौक, दिल्ली रोड तैमूरशाह, कैराना रोड ईदगाह, बड़ा बाजार अजुध्या चौक, कलंदरशाह, बरखंड़ी, काजीवाड़ा, नौकुआं रोड आदि संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की पैनी निगाह रही। इन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अधिकारी भी दिनभर इन मोहल्लों में गश्त करते रहे।

बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट से रहे लैस
शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन और हंगामे की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन पूूूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहा। आजाद चौक, तैमूरशाह, फव्वारा चौक पर अधिकारी और पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट पहने हुए डंडे और शस्त्रों से लैस रहे। हालांकि दिनभर शहर में पूरी तरह से शांति बनी रही।

शामली के मोहल्ला आजाद चौक में सुरक्षा करते पुलिसकर्मी।

शामली के मोहल्ला आजाद चौक में सुरक्षा करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली में ड्रोन से ली गई  फोटो।

शामली में ड्रोन से ली गई फोटो।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में जुमे नमाज के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।

झिंझाना में जुमे नमाज के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली में वीवी इंटर कालेज रोड पर पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते एडीएम अरविंद कुमार और एसडीएम।

शामली में वीवी इंटर कालेज रोड पर पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते एडीएम अरविंद कुमार और एसडीएम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed