{"_id":"62c9c504ee14ea63f1650bbe","slug":"drone-cameras-will-be-monitored-around-the-shrines-ssp-shamli-news-mrt596359429","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन कैमरो से की जाएगी निगरानी: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन कैमरो से की जाएगी निगरानी: एसएसपी
विज्ञापन
कैराना में ही फ्लैग मार्च करते एसएसपी अभिषेक और पुलिस व पीएसी के जवान
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन कैमरों से की जाएगी निगरानी: एसएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। ईद उल अजहा त्योहार के मद्देनजर एसएसपी ने पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। उन्होंने धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिए तथा खुले में कुर्बानी न करने की अपील की।
एसएसपी अभिषेक ने शनिवार शाम कैराना के चौक बाजार, जामा मस्जिद, मोहल्ला बिसातियान व खुरगान रोड पर पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से नगरवासियों से अपील की कि कोई भी खुले में पशुओं की कुर्बानी न करे। सोशल मीडिया पर पशुओं की कुर्बानी व खून से संबंधित कोई फोटो वायरल न की जाएं। सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। यदि कोई गलत पोस्ट वायरल करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए।
इस दौरान एसएसपी ने ईदगाह कमेटी के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक तरीके से भाईचारे के साथ मनाया जाए। यदि कोई कानून को हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। एसएसपी ने कहा कि ईद की नमाज के दौरान धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएंगी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण माहौल को खराब न कर सके। इस दौरान एडिशनल एसपी ओपी सिंह, एसडीएम शिवप्रकाश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सहित सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।