{"_id":"63236fe3c1ec591b5a3850f6","slug":"drm-did-surprise-inspection-of-railway-track-shamli-news-mrt605345534","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया रेलवे ट्रैक का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया रेलवे ट्रैक का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
-हिंड रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक पैनल भवन का लिया जायजा
-टपरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक के औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खेकड़ा और हिंड में इलेक्ट्रिक पैनल के प्रस्तावित निर्माणाधीन भवनों के साथ-साथ टपरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्र्म का जायजा लेकर व्यवस्था को देखा।
सुबह करीब 10:30 बजे डीआरएम दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से चलकर पहले बागपत जिले के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रुके। बाद में सीधे हिंड रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे के अधिकारियों के साथ हिंड में इलेक्ट्रिक पैनल के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करके प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सहारनपुर जिले के टपरी रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म पर घूमकर व्यवस्थाएं देखी। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भी इलेक्ट्रिक पैनल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद मेरठ होते हुए दिल्ली रवाना हो गए। उत्तर रेलवे यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि डीआरएम की स्पेशल ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी। डीआरएम के साथ-साथ रेलवे के बिजली, सिग्नल, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।