फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle with strong wind in the morning and evening

शुक्रवार को सुबह रुक-रुक हुई बूंदाबांदी

Fri, 27 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong wind in the morning and evening
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद शुक्रवार सुबह और शाम रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद दिन का छह डिग्री पारा और रात का तीन डिग्री पारा लुढ़क जाने से मौसम में ठंडक पैदा हो गई। दोपहर दो बजे के बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकलने से दिन का तापमान में वृद्धि हुई।
विज्ञापन

तीन दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिन निकलते ही आकाश में बादल छा गए। सुबह सात बजे से लेकर सुबह ग्यारह बजे तक रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। दोपहर दो बजे के बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली। शाम के समय कभी हल्की धूप और बादल छाए रहे। दिन का तापमान छह डिग्री और रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। 13 किमी प्रति घंटे हवा चलने से दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि शनिवार को धूप निकलने से मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, शाम छह बजे के लगभग आकाश में घने बादल छाए जाने के बाद तेज हवाओं के साथ-साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। 25- 30 किमी प्रति घंटे हवाएं चलने से एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया। पूर्वा हवा चलने से आम के बोर को भारी क्षति हुई है। किसानों की सरसों और अगेती गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed