फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle occurred in Thanabhavan area, farmers worried

Shamli News: थानाभवन क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी, किसान चिंतित

Sun, 07 May 2023 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Drizzle occurred in Thanabhavan area, farmers worried
शामली, थानाभवन। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद रविवार सुबह थानाभवन क्षेत्र में फिर से बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई। जिले में अन्य क्षेत्रों में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। थानाभवन क्षेत्र में रविवार सुबह हल्की बूंदाबादी से किसान चिंतित दिखाई दिए। चार दिन पूर्व हुई बरसात से लगभग तीस प्रतिशत किसानों की खेत में कट़ी पड़ी गेहूं की फसल जलमग्न होने के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। खेतों से पानी न निकल पाने से गेहूं का दाना काला पड़ गया है। कई किसानों की फसल खेत में ही अंकुरित होने लगी है। किसान तेजपाल, सानू कश्यप ने बताया जैसे ही बूंदाबांदी प्रारंभ हुई तो वे परेशान हो गए। हालांकि कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई। गेहूं की पानी में डूबी फसल तो खराब हो ही गई है, लेकिन जो पानी से बाहर है, उसका दाना काला पड़ गया है। किसानों का कहना है उनकी बर्बाद फसल का सरकार को मुआवजा देना चाहिए। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक मंगलवार को भी जिले में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed