फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle occurred at night, cloudy throughout the day, temperature increased

Shamli News: रात में हुई बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल, तापमान बढ़ा

Fri, 20 Jan 2023 09:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 20 Jan 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Drizzle occurred at night, cloudy throughout the day, temperature increased
शामली आसमान में छाए बादल।
फोटो
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार रात रुक-रुककर कई बार बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में वृद्घि हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पूरे सप्ताह बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रात में कई बार रूक-रूककर बारिश हुई। शुक्रवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए ही धूप निकली। अधिकतम तापमान में 3 और न्यूनतम तामपान में चार डिग्री की वृद्घि हुई। अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शनिवार और रविवार को मौसम सामान्य रहेगा। सोमवार से अगले कई दिन तक बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed