{"_id":"6687227bff9be1cd310b4964","slug":"drizzle-at-night-sultry-heat-during-the-day-troubled-shamli-news-c-26-1-smrt1048-123898-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रात में हुई बूंदाबांदी, दिन में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रात में हुई बूंदाबांदी, दिन में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
Fri, 05 Jul 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में रात को हल्की बूंदाबांदी हुई और दिन में धूप निकलने से उमस बनी रही। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि बीच-बीच में बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में मौसम का उतार चढ़ाव चल रहा है। बुधवार रात में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह के समय आसमान में बादल छाये रहने से बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बिन बरसे ही बादल चले गए। इसके बाद धूप निकली और मौसम में उमस बन गई। उमस बनने से लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी से जूझना पड़ा। बीच-बीच में आसमान में बादलों के छा जाने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। शाम के समय भी हल्के बादल छाये रहने से धूप हल्की पड़ गई। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो धूप निकलने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।