फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Driver injured in tyre burst dies during treatment in Chandigarh.

Shamli News: टायर फटने से घायल चालक की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत

Thu, 08 Oct 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in tyre burst dies during treatment in Chandigarh.
कांधला। क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी एक ट्रक चालक की उत्तराखंड में टायर फटने से मौत हो गई। घायल चालक को चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मुनव्वर के रूप में हुई है, जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। गांव निवासी मोहम्मद खुर्शीद ने यह जानकारी दी। मुनव्वर मंगलवार को उत्तराखंड से रोड़ी से भरा ट्रक लेकर चले थे। उत्तराखंड के सुंदरनगर इलाके में उनके ट्रक के टायर में अचानक एक पत्थर फंस गया। मुनव्वर ने ट्रक रोककर पत्थर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान टायर फट गया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक मुनव्वर शादीशुदा थे और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों के सामने परिवार के पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस मामले में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed