{"_id":"5ec02b098ebc3e90743f3567","slug":"driver-brought-78-workers-sitting-in-container-shamli-news-mrt4820767200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से कंटेनर में पहुंचे बिहार और आजमगढ़ के श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से कंटेनर में पहुंचे बिहार और आजमगढ़ के श्रमिक
विज्ञापन
शामली के कैराना रोड पर मजदूरों से भरा पकडा गया कंटेनर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
78 श्रमिकों को कंटेनर में बैठा लाया चालक
शामली। पंजाब के लुधियाना से कंटेनर (ट्रक) में सवार होकर आजमगढ़ और बिहार जा रहे करीब 78 श्रमिकों का शामली में पेट्रोल पंप पर पैसों को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने श्रमिकों को शेल्टर होम में भिजवाया और खाने की व्यवस्था कराई।
कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि लुधियाना से ट्रक चालक ने आजमगढ़ तक के लिए एक हजार रुपये प्रति सवारी तय किया था। इनमें कुछ श्रमिक बिहार के निवासी थे। कंचन, अमित, सिलफासवान और सुशील आदि श्रमिकों ने बताया कि चालक को इकट्ठा करके 15 हजार रुपये दिए थे। शामली में पेट्रोल पंप पर चालक ने और पैसे मांगे, तो श्रमिकों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सभी श्रमिकों को ट्रक से उतार लिया गया है। उन्हें कैराना शेल्टर होम भेजा गया है। वहां से रोडवेज बस के द्वारा गृह जनपद भेजा जाएगा। भाकियू के नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों को भोजन कराने में सहयोग किया। उधर, लुधियाना से मेरठ की तरफ साइकिल से जा रहे गोंडा, हरदोई और सीतापुर के करीब 60 श्रमिकों को पुलिस ने गांव लांक के निकट रोक लिया और उन्हें ट्रक में बैठाकर झिंझाना रोड स्थित शेल्टर होम में भेजा गया।
- तीन राज्यों के बॉर्डर पार करे, नहीं हुई चेकिंग
शामली। आम आदमी को दूसरे राज्य में किसी रिश्तेदारी में हुई मौत में जाने के लिए भी प्रशासन की अनुमति लेनी होगी, लेकिन कंटेनर चालक लुधियाना से 78 श्रमिकों को शामली तक ले आया। पंजाब के बाद हरियाणा राज्य का बॉर्डर और उसके कई जिले पार कर यूपी में प्रवेश किया। सवाल है कि तीन राज्य के बॉर्डर कैसे पार कर लिए। जबकि बॉर्डर पर कड़ी चौकसी के दावे हो रहे हैं। कहीं पर भी इसकी चेकिंग क्यों नहीं हुई। कंटेनर में 78 श्रमिकों को भूसे की तरह भरा गया, यदि इनमें कोई संक्रमित हुआ तो उससे सभी को खतरा है।
विज्ञापन
कोट
यमुना पुल से जब कंटेनर गुजरा तो वो बंद था। माल वाहक वाहनों के बीच में से ही निकल गया होगा। श्रमिकों द्वारा दी गई जानकारी पर कंटेनर जब्त कर लिया है। चालक और इसके मालिक के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। - यशपाल धामा, प्रभारी निरीक्षक कैराना

शामली के कैराना रोड पर कंटेनर से उतरते श्रमिक।- फोटो : SHAMLI