{"_id":"5ecab6ef8ebc3e906e128c3c","slug":"drive-development-work-with-employment-suresh-rana-shamli-news-mrt483242776","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में रोजगार के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में रोजगार के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं: सुरेश राणा
विज्ञापन
रोजगार के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं : सुरेश राणा
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। उस छूट में नियमों का पालन करके अब रोजगार के साधन बढ़ाकर, विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना है।
रविवार को थानाभवन में अपने फार्म हाउस पर अधिकारियों की बैठक में गन्ना मंत्री ने कहा कि शामली में विकास के कार्यों को अतिशीघ्र शुरू करके, मनरेगा के द्वारा ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करें। कृष्णा नदी की खुदाई व सफाई के कार्य को गति दें और बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का जनपद में पूरी तरह से अनुपालन हो। गन्ना मंत्री ने कहा कि जब तक किसानों के खेत में आखिरी गन्ना खड़ा है तब तक जनपद की शुगर मिले चलाई जाएं। गर्मी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व पेयजल की व्यवस्था पर भी फोकस किया जाए। गन्ना मंत्री ने लोगों से भी अपील की कि इस महामारी से बचने के लिए सरकार ने जो मानक और नियम तय किए हैं उनका पालन करें क्योंकि सावधानी ही इस बीमारी को रोकने में सबसे ज्यादा कारगर है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण प्रदेश में जो विकास की गति धीमी पड़ी थी, अब धीरे-धीरे करके उसको आगे बढ़ाया जा रहा है। गन्ना मंत्री ने चीनी मिल शामली के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सोमवार से इंडेंट में 20 प्रतिशत किसानों के खड़े गन्ने के सर्वे (अतिरिक्त बढ़ोतरी के सट्टे) की पर्चियां भी जारी करें। यानि 80 और 20 के अनुपात में किसानों को गन्ने की पर्ची जारी की जाएं। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जयसवाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी और डीसीओ विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।