फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drill training given to cadets on the first day

Shamli News: पहले दिन कैडेट्स को ड्रिल का दिया प्रशिक्षण

Thu, 15 Jun 2023 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Drill training given to cadets on the first day
-मदरलैंड पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली में 85 यूपी बटालियन शामली के तत्वावधान में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कैडेट्स को ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। यह शिविर 24 जून 2023 तक चलेगा।

बृहस्पतिवार से शुरू हुए शिविर के पहले दिन कैंप कमांडेंट कर्नल एसएन ठाकुर की मौजूदगी में बटालियन के अंतर्गत आने वाले 17 विद्यालयों के 500 बालक एवं बालिका कैडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सूबेदार दिगंबर सिंह, हवलदार कपिल और संजीव पंवार ने कैडेट्स का डॉक्यूमेंटेशन कर उनके कागजों की जांच की। आवासीय क्षेत्र में उनके रहने के स्थान को आवंटित किया। इसके बाद सूबेदार मेजर तिलकराज के साथ हवलदार कपिल, बटालियन हवलदार मेजर संजीवन, खिम बहादुर थापा, विजय और अजय ने ड्रिल के दौरान कैडेट्स को सावधान, विश्राम, दाएं मुड़, बाएं मुड़, पीछे मुड़़ आदि का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कैप्टन केपी सिंह, लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार, लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, सेकेंड ऑफिसर डॉ़ विजय कुमार, थर्ड ऑफिसर लक्ष्मी गर्ग, रणवीर सिंह, हरीश, स्वाति, मंजीत, जयेंद्र सिंह, कृष्णपाल, सोमपाल, योगेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed