{"_id":"591c99a04f1c1b2d0bf23318","slug":"drill-to-improve-the-quality-of-mid-day-meals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के लिए कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के लिए कवायद
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन के निर्देश पर जनपद के परिषदीय स्कूलों में बुुधवार को दूध और मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने कई स्कूलों में पहुंच नमूने भरे।
टीम ने सबसे पहले बनत स्थित आदर्श प्राथमिक स्कूल नंबर 1 में पहुंचकर बुधवार को बच्चों को मिलने वाले दूध के पैकेट का नमूना लिया। मिड-डे मील की व्यवस्था देख रहे शिक्षक से दुकान से मंगाए गए दूध के बिल की फोटो कॉपी भी ली। दूध का नमूना लेने के बाद ही बच्चों को दूध वितरित किया गया।
इसके बाद टीम बनत स्थित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर स्कूल में बन रही ताहरी को मंगाकर नमूना भरा। नमूनों पर सील लगाकर जांच के लिए भेज दिए गए। इस दौरान डीओ पवन कुमार, एफएसओ श्रीप्रकाश, एफएसओ सुनील कुमार, एबीएसए भारत भूषण त्यागी, मिड-डे मील डीसी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समिति गठित, माताओं ने चखा मिड-डे मील
शामली। प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद मां समिति का गठन किया गया। बुधवार को प्रबंध समिति की स्कूल में खुली बैठक का आयोजन हुआ।
जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की छह माताओं को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी माताओं को स्कूल व्यवस्था और एमडीएम की गुणवत्ता जांचने के साथ साथ सहभागिता के लिए सभी प्रकार के दायित्वों के विषय में जानकारी दी।
पहले दिन ही मां समिति की चुनी गई सभी महिलाओं ने मिड-डे मील की जांच की। प्रधानाचार्य नीरज ने बताया कि सभी माताओं ने प्रशासन की योजना का स्वागत किया। इस दौरान रेनू सैनी, आदित्य कुमार, बेबी, सुशीला, सुरेश पाल आदि रहे।