फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dried fruit prices rise due to instability in Afghanistan

अफगानिस्तान में अस्थिरता से सूखे मेवे के दाम बढ़े

Wed, 25 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dried fruit prices rise due to instability in Afghanistan
शामली। अफगानिस्तान में अस्थिरता का सूखे मेवा के कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। सूखे मेवे के आयात पर असर के चलते इनके दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पिछले कुछ दिन में सूखे मेवे के दाम 300 रुपये तक बढ़ गए हैं। सितंबर और आने वाले माह में इनके दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है। अफगानिस्तान के हालातों के चलते मुनक्का, अंजीर, खुमानी, पिस्ता, बादाम के भावों में तेजी आई है। सूखे मेवों पर 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी पिछले 15 दिनों में हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि अफगानिस्तान से सितंबर में आने वाले नए माल के दामों पर अधिक असर दिखेगा।
विज्ञापन

व्यापारी अमित गोयल का कहना है कि सितंबर में अफगानिस्तान से मुनक्का, अंजीर, पिस्ता, बादाम, खुमानी आदि सूखे मेवे का आयात होता है। इस पर असर पड़ेगा।
व्यापारी मुकेश गर्ग का कहना है कि आगामी दिनों में भारत के संबंध अफगानिस्तान से कैसे रहेंगे, इस पर भी सूखे मेवे के दाम निर्भर करेंगे।
व्यापारी राजीव जैन का कहना है कि अभी सूखे मेवे के दाम और भी बढ़ सकते हैं। अब आगे ऑर्डर वहां के हालात देखकर ही लगाए जाएंगे। इन दिनों दिल्ली से माल मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी विजय बहादुर का कहना है कि सूखे मेवे की बिक्री सबसे ज्यादा दीवाली पर होती है। दीवाली का त्योहार दो माह दूर है। ऐसे माहौल में सूखे मेवा के दाम बेतहाशा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी महेश कुमार का कहना है कि ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले त्योहार और शादी के सीजन में सूखे मेवा बाजार में ढूंढे नहीं मिलेंगे। दुबई के रास्ते इनका आयात करना पड़ेगा। जिससे दामों में वृद्धि होना तय है।
------------
सूखे मेवे के दाम बढ़े
पहले अब
बादाम 700 960
मुनक्का 600 800
अंजीर 600 900
पिस्ता 700 1000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed