फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drenched in bhajan-kirtan

शामली: शिवालयों में भजन-कीर्तन, झांकी और नृत्य से सराबोर

Sat, 18 Feb 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Drenched in bhajan-kirtan
शामली के अजुध्या चौक स्थित शिव सैन मंदिर में महाशिवरात्रि पर भजन कीर्तन में राधा कृष्ण की वेश-भ
शामली। शहर के अजुध्या चौक पर श्री शिवसैन मंदिर खारा कुईं में भगवान आशुतोष को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना करके जलाभिषेक करके पंच मेवा, मिष्ठान, फलों का प्रसाद अर्पित करके मनोकामना मांगी। राजेंद्र चोटी वाला संगीत पार्टी के कलाकारों की ओर से भजन कीर्तन और नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण और भोले शंकर की झांकी प्रस्तुत करके शिवमय बना दिया। कार्यक्रम में डॉ. सतपाल बागला, राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, रोकी सिंहा, जयपाल दरोगा, अरुण कुमार, पप्पू मेघलान, सुधीर सरोहा, बृजपाल, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश चौहान, सचिव राजकुमार ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


अफसरों ने किया जलाभिषेक
शामली। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने गंदेवड़ा संगम भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना और जलाभिषेक करके मनोकामना मांगी। दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर में जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन


व्रत रख किया जलाभिषेक
झिंझाना। महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बे व देहात क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूरे दिन उपवास रखा। कुछ मंदिरों में शाम के समय संकीर्तन भी हुआ। बस स्टैंड पर स्थित मंदिर भूमिया खेड़ा, मोहन जोहड़ प्राचीन शिव मंदिर, सिद्ध पीठ पंचमुखी शिव मंदिर, राम श्याम दुर्गा मंदिर, मोहल्ला से सैदमीर के शिव मंदिर, नाला पटरी के शिव मन्दिर समेत कई शिवालयों में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। उपवास शाम के समय कुछ मंदिरों में श्रद्धालु महिलाओं द्वारा संकीर्तन किया गया। भगवान भोलेनाथ का पर्व महा शिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया।

शामली के अजुध्या चौक स्थित शिव सैन मंदिर में महाशिवरात्रि पर भजन कीर्तन में राधा कृष्ण की वेश-भ

शामली के अजुध्या चौक स्थित शिव सैन मंदिर में महाशिवरात्रि पर भजन कीर्तन में राधा कृष्ण की वेश-भ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed