फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DPRC will collect rent from government departments

सरकारी विभागों से किराया वसूलेगा डीपीआरसी

Wed, 31 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
DPRC will collect rent from government departments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत का रिर्सोस सेंटर यानि डीपीआरसी की साज सज्जा, कंप्यूटर, फर्नीचर की आदि व्यवस्था के लिए बजट अवमुक्त होने का इंतजार है। शासन से अवमुक्त धनराशि से फर्नीचर, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, एसी आदि कार्य कराया जाएगा। इसके बाद सरकारी विभागों की बैठक आदि आयोजित कराकर किराया वसूलेगा।
वर्ष 2018 में शामली समेत 25 जिलों में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत जिला पंचायत के रिर्सोस सेंटर निर्माण के लिए 2.10 करोड़ राशि स्वीकृत की थी। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गोहरनी गांव में इसकी आधारशिला रखी थी। वर्ष 2020 में बनकर तैयार होने पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने लोकार्पण किया। फिलहाल डीपीआरसी भवन में जिला पंचायत, प्रशासन की बैठकें होती हैं।
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि डीपीआरसी की साज-सज्जा के लिए 80 लाख की धनराशि लंबित थी। इस धनराशि से डीपीआरसी भवन की साज सज्जा, फर्नीचर, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, एसी आदि का एस्टीमेट शासन को भेजा था। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर के लिए उपयुक्त सारी आवश्यक साम्रगी खरीदकर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीपीआरसी की व्यवस्था के लिए मंडलीय क्रियान्वयन समिति जिलों की सरकारी विभागों में बैठक आयोजित करने के लिए किराया वसूलेगी। उधर, डीपीआरसी के जिला वरिष्ठ प्रबंधक युगांतर धामा ने बताया कि डीपीआरसी को प्रत्येक साल व्यवस्था कराने के लिए शासन से धनराशि जारी होती है। शासन के निर्देश पर प्रशिक्षण केंद्र को सुसज्जित करने के लिए धनराशि खर्च की जाएगी। इसके बाद दूसरे मदों में धनराशि अवमुक्त होने के बाद खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed