फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dowry free marriage of 41 couples in Satlok Ashram

Shamli News: सतलोक आश्रम में 41 जोड़ों की हुई दहेज मुक्त शादी

Fri, 08 Sep 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dowry free marriage of 41 couples in Satlok Ashram
झिंझाना। संत रामपाल महाराज के 73वें अवतरण दिवस पर सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में गरीब दास की अमृत वाणी का तीन दिवसीय अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन चल रहा है। इसमें दूसरे दिन गुरुवाणी के साथ दहेज रहित 41 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वहीं हजारों लोगों ने समागम में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिन से चल रहे समागम का शुक्रवार को समापन होगा।
विज्ञापन

गांव वेद खेड़ी में सतलोक आश्रम में तीन दिवसीय चल रहे 73वें अवतरण दिवस के दूसरे दिन 41 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह कराया गया। संत रामपाल महाराज के ज्ञान को समझकर विवाहित जोड़ों ने किसी भी प्रकार का दहेज नहीं लिया। संत रामपाल महाराज का उद्देश्य समाज में व्याप्त अनेक बुराई को समाप्त करके स्वच्छ व निर्मल समाज तैयार करना है। बृहस्पतिवार को आश्रम में 70 हजार लोगों ने निशुल्क भंडारा किया। भक्त हरदेश दास स्टेट कॉआर्डिनेटर ने बताया कि समागम में आने वाले सत्संग से प्रभावित होकर नशा, चोरी, ठगी, व्यभिचार और दहेज जेसी बुराइयों को त्याग कर 725 लोगों ने संत रामपाल महाराज से नाम दीक्षा ली। आध्यात्मिक प्रदर्शनी को देख कर आने वाले व्यक्ति काफी प्रभावित हुए। प्रदर्शनी में सभी धर्मों के सद्ग्रंथ रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed