फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Don't waste your time in quackery, get snakebite treated in a hospital

Shamli News: झाड़फूंक में समय न करें खराब, अस्पताल में कराएं सर्पदंश का उपचार

Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Don't waste your time in quackery, get snakebite treated in a hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गर्मी शुरू होते ही सर्पदंश खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल में पिछले दो महीने में सर्पदंश से पीड़ित आठ मरीज पहुंचे हैं, जो उपचार के बाद ठीक हो गए। अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश के बाद झाड़फूंक में समय नहीं गंवाना चाहिए और जितनी जल्दी हो सके जिला अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराना चाहिए।

गर्मी बढ़ने के साथ ही सर्पदंश के मामले सामने आने लगे हैं। जिला अस्पताल में अप्रैल माह में तीन और मई माह में सर्पदंश से पीड़ित पांच मरीज पहुंचे।
सभी को एंटी स्नेक वेनम दिया गया। उपचार के बाद सभी स्वस्थ हुए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित को घबराना नहीं चाहिए। सर्पदंश के बाद झाड़फूंक या देसी इलाज के चक्कर में समय खराब न करके जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में सर्पदंश के आए सभी आठ मरीजों को एंटी स्नेक वेनम दिया गया और सभी ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed