फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Donated voluntary blood in CHC

सीएचसी में 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Donated voluntary blood in CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सीएचसी में सहारनपुर से आई मंडल स्तरीय वैन में दस लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शासन ने मंडल स्तर पर रक्तदान की सुविधा से युक्त वैन उपलब्ध कराई है। इसमें रक्तदान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शासन के निर्देश हैं कि इस वैन के माध्यम से दूरस्थ गांवों में शिविर लगाकर स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने वालों से रक्त लेकर ब्लड बैंक में जमा कराएं। आपाकालीन स्थिति में मरीजों कोसमय पर रक्त उपलब्ध हो सके। शुक्रवार को मंडल स्तरीय वैन सीएचसी शामली पहुंची। इस दौरान दस लोगों ने जिनमें युवतियां भी शामिल रहीं। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान सीएचसी के पैथोलोजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, लैब टेक्नीशियन अभिषेक शर्मा, लैब सहायक पूर्णिमा, वैन के साथ सहारनपुर से लैब टैक्नीशियन आबिद फारूकी आदि मौजूद रहे। डॉ. अनुपम सक्सेना ने बताया कि शनिवार को गांव गंगेरू में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमें मंडल स्तरीय वैन टीम के साथ उपलब्ध रहेगी। इस दौरान ग्रामीण स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed