फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Don't be disturbed, Azim took the procession five days ago

व्यवधान न हो, पांच दिन पहले ही बरात ले गया अजीम

Thu, 03 Nov 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Don't be disturbed, Azim took the procession five days ago
मजीद पूरा में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे अजीम का स्वागत करने के लिये खडी बुशरा की बहनें । संवाद - फोटो : Ghaziabad
व्यवधान न हो, पांच दिन पहले ही बरात ले गया अजीम
विज्ञापन

शामली, कैराना। अजीम के परिवार ने शादी की तारीख सात नवंबर बताई गई थी, लेकिन परिवार का कहना हैं कि शादी में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसलिए पांच दिन पहले ही बरात ले जानी पड़ी। कैराना से अजीम के साथ 20 लोग बराती बनकर रवाना हुए। जाने से पहले उसने पड़ोसियों से आशीर्वाद लिया।
बुधवार को सुबह ही परिवार व अन्य रिश्तेदार अजीम के घर पर पहुंच गए। अजीम ने कहा कि वह अपनी शादी सादगी के साथ कर रहा है। अधिक भीड़ इकट्ठा न हो इसलिए कम बराती ही ले जाए जा रहे हैं।जिस जगह अजीम मंसूरी का आवास है। उसी गली में कुछ हिंदू, मुस्लिम परिवार रहते हैं। बरात की गाड़ी में बैठने से पहले अजीम ने अपने पड़ोसियों के घरों पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। लोगों ने उसे शादी की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी की शादी में उनका ढाई फुट का कद बाधा बना हुआ था। पिछले छह सालों में कई बार अजीम ने शामली स्थित महिला थाने तक के भी चक्कर लगाए। करीब दो साल पहले उसका महिला थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद अजीम का रिश्ता हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी तीन फुट दो इंच कद की बुशरा के साथ तय हुआ था। बुशरा के पिता मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले जलालुद्दीन पेशे से कबाड़ी हैं। मां मोमिना मजदूरी करती हैं। बुशरा की एक छोटी बहन सोफिया और भाई सोहेल है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हापुड़ के लिए रवाना हुई। शेरवानी पहनकर दूल्हा बने अजीम को लेकर फूलों से सजी कार हापुड़ के लिए रवाना हुई। गाड़ी में बैठने के बाद अजीम ने कार की खुली छत से बाहर आकर अपना हाथ हिलाकर सबका धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी, योगी और अखिलेश को न्योता न दे पाने का मलाल
अजीम मंसूरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य हस्तियों को न्योता नहीं दे सका। अजीम ने कहा कि अपनी दुल्हन को गिफ्ट में सोने की अंगूठी खरीदी है। निकाह कराने के लिए वह दो मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव से गुहार लगा चुका था। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की थी।
गोद में उठाकर ले जाया गया अजीम को निकाह स्थल तक
हापुड़। दोपहर 1:35 बजे बरात आई तो गाड़ी रुकते ही गोदी में बैठाकर अजीम को निकाह स्थल पर ले जाया गया। निकाह की रस्म दोपहर में 2:40 बजे संपन्न हुई। निकाहनामा पर अजीम और बुशरा ने अपने हस्ताक्षर किए। शाम को करीब 4:45 बजे अजीम बुशरा संग शामली के लिए रवाना हो गए। संवाद
भीड़ को संभालने के लिए पुलिस रही मौजूद
हापुड़। अजीम और बुशरा का निकाह देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। भीड़ को देख लोगों का अभिवादन करने के लिए अजीम गाड़ी की छत पर आ गया। अपना हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। निकाह के वक्त भी उत्सुकता में लोग खिड़कियों से झांकते रहे। संवाद

- सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आए लोग
जैसे ही लोगों ने ढाई फुट के अजीम मंसूरी को दूल्हा बने देखा तो लोग जमा हो गए। लोग अपने अपने मोबाइल फोन से अजीम मंसूरी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

बारात लेकर पहुंचे दूल्हे अजीम की कार के चारों और लगी लोगो की भीड़। संवाद

बारात लेकर पहुंचे दूल्हे अजीम की कार के चारों और लगी लोगो की भीड़। संवाद- फोटो : Ghaziabad

हापुड़। मजीद पूरा में बुशरा के दूल्हे अजीम को छत पर खडे़ होकर देखते रिश्तेदार। संवाद

हापुड़। मजीद पूरा में बुशरा के दूल्हे अजीम को छत पर खडे़ होकर देखते रिश्तेदार। संवाद- फोटो : Ghaziabad

मोहल्ला मजीदपुरा में शादी के दौरान अपने भाई के साथ बैठ दुल्हा अजीम। संवाद

मोहल्ला मजीदपुरा में शादी के दौरान अपने भाई के साथ बैठ दुल्हा अजीम। संवाद- फोटो : Ghaziabad

हापुड़। अपने हाथों पर लगी मेहंदी को दिखाते दूल्हा अजीम । संवाद

हापुड़। अपने हाथों पर लगी मेहंदी को दिखाते दूल्हा अजीम । संवाद- फोटो : Ghaziabad

शादी में दूल्हे अजीम के साथ खडे कोतवाल। संवाद

शादी में दूल्हे अजीम के साथ खडे कोतवाल। संवाद- फोटो : Ghaziabad

मोहल्ला मजीदपुरा में शादी के दौरान दुल्हे अजीम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी। संवाद

मोहल्ला मजीदपुरा में शादी के दौरान दुल्हे अजीम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : Ghaziabad

हापुड़। कार से उतरकर लोगों का अभिवादन करते दूल्हा अजीम। संवाद

हापुड़। कार से उतरकर लोगों का अभिवादन करते दूल्हा अजीम। संवाद- फोटो : Ghaziabad

हापुड़। कार से उतरकर लोगों का अभिवादन करते दूल्हा अजीम । संवाद

हापुड़। कार से उतरकर लोगों का अभिवादन करते दूल्हा अजीम । संवाद- फोटो : Ghaziabad

कार से उतरकर लोगो का अभिवादन करते दूल्हा अजीम । संवाद

कार से उतरकर लोगो का अभिवादन करते दूल्हा अजीम । संवाद- फोटो : Ghaziabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed