फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Domestic gas cylinder becomes more expensive, kitchen budget gets spoiled

Shamli News: घरेलू गैस सिलिंडर हुआ और महंगा, रसोई का बजट बिगड़ा

Mon, 08 Jun 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinder becomes more expensive, kitchen budget gets spoiled
कैराना घरेलू गैस सिलेंडर स्टोरी-बृजेश देवी-संवाद
कैराना। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। तीन महीने के भीतर दूसरी बार एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। रविवार से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि लागू हो गई है। इससे पहले 918 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 947 रुपये में मिलेगा। बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस महंगी होने से मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विशाल शर्मा का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

मोहल्ला पट्टोवाला निवासी प्रगति ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। तीन महीने में दूसरी बार गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। आम परिवारों के लिए खर्चों का संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखूपुरा निवासी बृजेश देवी ने कहा कि खाने-पीने की लगभग सभी वस्तुएं महंगी हो चुकी हैं। अब गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से घरेलू खर्च निकालना और भी कठिन हो गया है।

मोहल्ला गुंबद निवासी प्रदीप नामदेव ने बताया कि गैस सिलिंडर के लगातार बढ़ते दाम छोटे कारोबारियों और आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। घरेलू खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है।

कैराना घरेलू गैस सिलेंडर स्टोरी-बृजेश देवी-संवाद

कैराना घरेलू गैस सिलेंडर स्टोरी-बृजेश देवी-संवाद

कैराना घरेलू गैस सिलेंडर स्टोरी-बृजेश देवी-संवाद

कैराना घरेलू गैस सिलेंडर स्टोरी-बृजेश देवी-संवाद

कैराना घरेलू गैस सिलेंडर स्टोरी-बृजेश देवी-संवाद

कैराना घरेलू गैस सिलेंडर स्टोरी-बृजेश देवी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed