फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dogs bite and injure more than 50 people

Shamli News: कुत्तों ने 50 से ज्यादा लोगों को काटकर किया घायल

Fri, 13 Feb 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dogs bite and injure more than 50 people
शामली/कैराना/थानाभवन/ कांधला/झिंझाना/ऊन। जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक नहीं रुक पा रहा है। एक दिन में जिले में 50 से अधिक लोग कुत्ते के हमले में घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में रोजाना 50 के आसपास मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें 20-25 मरीज नए होते हैं जबकि अन्य वैक्सीन की दूसरी, तीसरी व चौथी डोज लगवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएचसी पर गांव बलवा निवासी चंद्रकांत (60) व आबिद (70), सिंभालका निवासी प्रिंस (17), शामली निवासी हर्ष (25) व कीर्तपाल (42), लिलौन निवासी आयुष (13) व जीशान (17) आदि पहला एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले-गली में लावारिस कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। कैराना सीएचसी पर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में 27 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। मवी निवासी 13 वर्षीय हर्ष अपने पिता अंजू के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचा। टीचर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अंकुर कुमार अलीपुर स्थित अपने खेत पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्ना माजरा में लावारिस कुत्तों ने उसके ट्रैक्टर पर चढ़कर पैर में काट लिया। मोहल्ला खैल कला निवासी 6 वर्षीय अरमान व नंगलाराई निवासी 6 वर्षीय बच्ची उमेन को लावारिस कुत्तों के हमले में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि एक दिन में करीब 60 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।

थानाभवन सीएचसी पर फार्मासिस्ट डॉ. डबराल ने बताया कि बृहस्पतिवार लोगों को 53 डोज लगाई गई। कांधला सीएचसी पर डॉ. रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को संजीव कुमार निवासी चढाव, मेहरबान निवासी गढ़ी मिया सहित 40 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। झिंझाना सीएचसी पर फार्मासिस्ट देवेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को शौकीन मंसूरा, अतरु अलीनगर सुमन अगड़ीपुर, श्याम बिडौली, मोहित लपराना, दनियाल ओदरी आदि को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
ऊन सीएचसी पर फार्मासिस्ट मधुसूदन भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिमलेश, नदीम समेत 10 लोगों को एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed