{"_id":"67ec30b54c6afba3410c4d01","slug":"dogs-bit-176-people-in-one-day-shamli-news-c-30-1-sah1001-146154-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुत्तों ने एक दिन में 176 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुत्तों ने एक दिन में 176 लोगों को काटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने 176 लोगों को अपना शिकार बनाया। सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में इंजेक्शन लगवाने वालों की भारी भीड़ रही। अधिकारियों की मानें तो बढ़ती गर्मी और मांस की दुकानें बंद होने के कारण कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं।
जिला अस्पताल की आयुष विंग में मंगलवार को उस समय डॉक्टर भी हैरान दिखे, जब कुत्ते के काटने के एक के बाद एक इतनी संख्या में लोग पहुंच गए। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसमें बच्चों की संख्या अधिक रही। दोपहर तक यह रिकॉर्ड 176 तक पहुंच गया।
सभी अलग-अलग गांव और कस्बों के रहने वाले हैं। कुछ लोगों ने बताया कि वह कुत्ते के पास से गुजर रहे थे, तभी हमला कर दिया। अस्पताल के औषधि भंडार में फिलहाल एआरवी की 3600 शीशियां बची हुई हैं। इस शीशी में से चार लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जाता है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि स्टॉक में एआरवी पर्याप्त मात्रा में है। जरूरत पड़ने पर काॅरपोरेशन से मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
n गली के कुत्तों ने ही काटा : अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे पीरवाली गली निवासी उजैद ने बताया कि वह सुबह के समय घर के बाहर खेल रहा था। तभी गली के कुत्ते ने काट लिया। राधा विहार निवासी बलविंद्र का कहना है कि वह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। पीछे से कुत्तों ने हमला किया। आली की चुंगी निवासी आसमां बेगम और आरुष अग्रवाल का कहना था कि उन्हें गली में ही घूमने वाले कुत्तों ने काटा।