फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dogs attack in village Dahbaradi, five students injured

गांव दभेड़ी में कुत्तों का हमला, पांच छात्र घायल

Sun, 16 Apr 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dogs attack in village Dahbaradi, five students injured
- फोटो : self
जलालाबाद। गांव दभेड़ी में कुत्तों के झुंड ने स्कूल जा रहे छात्रों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में पांच छात्र घायल हो गए। बच्चों के चीखने पर ग्रामीण घर से बाहर आ गए। किसी तरह ग्रामीणों ने लाठी-डंडे मारकर कुत्तों को भगाया। छात्रों के घायल होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का आलम हो गया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घबरा गए। जख्मी बच्चों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को जलालाबाद के गांव दभेड़ी में बच्चे गांव के प्राइमरी स्कूल में जा रहे थे। मोहम्मद आरिफ राणा के मकान के सामने बच्चों पर कई कुत्तों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। बच्चे दहशत में आ गए और शोर मचा दिया। बच्चों के चीखने पर गांव के लोग अपने घर से बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को किसी तरह से भगाया।
विज्ञापन


कुत्तों के हमले में आयषा पुत्री काजान (10), आशु पुत्र वहीद (9), अनस पुत्र हनीफ(12),  शादाब पुत्र फरमान (8) और खालिद घायल हो गए। इसके साथ कुत्तों ने दो बकरियों पर भी नोंच डाला। ग्रामीणों ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया। कुत्तों के हमले से बच्चे काफी सहमे हुए हैं। कई बच्चों ने बताया कि आए दिन मोहल्ले में कुत्ते खुलेआम घूमतेे रहते हैं। कुत्तों की वजह से बच्चों की जान सांसत में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जुल्फिकार से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने पर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed