फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dog's 13th anniversary celebrated, havan, banquet organized

Shamli News: कुत्ते की तेरहवीं मनाई, हवन, भोज का आयोजन

Fri, 25 Oct 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 25 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dog's 13th anniversary celebrated, havan, banquet organized
शामली में कुत्ते की तेरहवीं पर हवन करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया
शामली। शहर के माजरा रोड नई बस्ती में लोगों ने कुत्ते की तेरहवीं मनाते हुए हवन व भोज का आयोजन किया। यह कुत्ता 12 साल से मोहल्ले में रह रहा था और लोग उसे लल्लू के नाम से पुकारते थे। कुत्ते की तीन दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जन्म के बाद से ही देसी नस्ल का कुत्ता मोहल्ले में ही रहता था। वह सभी के घर पर आता जाता था। मोहल्लेवासियों का कहना है कि तीन दिन पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया। बुधवार को उसकी तेरहवीं विधि विधान के साथ की गई। इस दौरान हवन का आयोजन किया गया और भोज की व्यवस्था की गई। मोहल्ला निवासी गुरमीत कौर ने बताया यह कुत्ता सबका साझा था। डॉ. राजबीर, विनोद, धर्मपाल और प्रमोद कश्यप आदि ने बताया सभी मोहल्लेवासियों ने विचार कर तेरहवीं मनाने का निर्णय लिया। आचार्य राजेश शर्मा ने कहा कुत्ते की आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन कर नारायण भगवान से प्रार्थना की गई कि वे उसे अपने चरणों में स्थान दे। हवन के बाद भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed