फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dog shot with licensed gun

Shamli News: लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते को गोली मारी

Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dog shot with licensed gun
गढीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला कश्यपुरी में आवारा कुत्ते को लाइसेंस बंदूक से गोली मार दी। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई। चौकीदार ने आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सक से कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ आरोपी की बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी में शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे बजे आरिज मियां ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आवारा कुत्ते को गोली मार दी। कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद कुत्ते को झाड़ियों में फेंक दिया। कस्बे के चौकीदार मांगेराम ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चौकीदार की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आरिज मियां गैस एजेंसी पर नौकरी करता है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपी की बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed