फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctors not meet in OPD on time, patients wandering for treatment

Shamli News: ओपीडी में समय पर नहीं मिलते चिकित्सक, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Doctors not meet in OPD on time, patients wandering for treatment
शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के ओपीडी से नदारद रहने, समय से पहले चले जाने और सुबह देर से आने के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक शिकायतकर्ता ने जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जिला अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाएं और मरीजों को इलाज न मिलने की शिकायतें मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर लगातार की जा रही हैं। मगर इसके बाद भी अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में ओपीडी का हाल देखा तो कई चिकित्सक दोपहर दो बजे से पहले ही चले गए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शबीब व डॉ. रामनिवास नहीं मिले। सीएमएस ने डॉ. शबीब को दो दिन के आकस्मिक अवकाश पर बताया, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास का डे ऑफ होना बताया। इसके अलावा दंत चिकित्सक डॉ. नीरज ओपीडी में देर से पहुंचे।
विज्ञापन

---
आईजीआरएस पर इस तरह से की गई शिकायतें:

शिकायत एक-
शामली तहसील क्षेत्र के रहने वाले चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की कि जिला अस्पताल में डाक्टर समय से नहीं आते हैं। वहीं कुछ समय से पहले चले जाते हैं, जिससे मरीज को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शिकायत दो -
शहर के काकानगर निवासी वसीम कुरैशी की तरफ से मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा गया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली को क्रियाशील हुए चार साल हो गए। एक दिसंबर 2022 को डॉ. अंजू जोधा ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद ग्रहण किया है, तब से चिकित्सालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा गया कि अस्पताल में 19 डाक्टर दिए गए हैं, लेकिन डाक्टरों को सीएमएस द्वारा बुलाए नहीं जाते, कई चिकित्सक सप्ताह में तीन दिन आते हैं। बाकी के तीन दिनों में भी मरीज नहीं देखते और अपनी जगह प्राइवेट आदमी को बैठा रखे हैं। बच्चों के कई चिकित्सक तैनात होने के बाद भी कोई बच्चा भर्ती नहीं किया जाता। इमरजेंसी के तीन डॉक्टर हैं, लेकिन उनको भी हफ्ते में केवल दो दिन ही बुलाया जाता है। मरीज को फार्मासिस्टों द्वारा दिखाया जा रहा है, जो मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। पैथोलॉजी लैब में कार्यरत एक कर्मचारी महीने में केवल दस दिन आती है। शिकायकर्ता का आरोप है कि जिला चिकित्सालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।
--
शिकायत तीन-
शामली ब्लाॅक क्षेत्र के निवासी अनिकेत ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में बताया कि डाक्टर के नाम की तो उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन वह अपना इलाज कराने अस्पताल गए थे, लेकिन अस्पताल में उनका इलाज नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने समस्या के समाधान की मांग की है।
--
शिकायत चार-
शामली के अंकित ने शिकायत में बताया कि उसे सिर में समस्या हो रही है। सिटी स्कैन कराने के लिए कहा गया, लेकिन नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने इस मामले की जांच कराकर समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की।

---
कोट:
आईजीआरएस पर जो शिकायतें की जा रही हैं, वे निराधार हैं और सच्चाई से परे हैं। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उनकी जो शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई है, उसका जवाब भी शासन को भेज दिया गया है। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं और सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों को ओपीडी में समय से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. अजू जोधा, सीएमएस जिला अस्पताल शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed